Gold Vs Car : 115.7 ग्राम सोने में आ रही स्कोर्पियो गाड़ी, लोग में बहस- सोना खरीदें या गाड़ी
Gold Rate Update : देश में सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि बीच में कभी-कभार गिरावट भी देखने को मिल जाती है। राष्ट्रीय व अंरतराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर सोने व चांदी की कीमतों पर दिखाई देता है। इस बीच देश के अलग-अलग शहरों में सोने की अलग-अलग कीमतें दर्ज की जा रही हैं। आज के समय में 115.7 ग्राम सोने में एक स्कोर्पियो गाड़ी आ रही है।
HR Breaking News (Gold Silver Rates) इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 24 कैरेट सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। यहां 24 कैरेट सोने के रेट 135970 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए थे। वहीं, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव माने जाते हैं। हालांकि गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। आज सोने के दाम 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, महिंद्रा स्कोरर्पियो के बेस मॉडल की ऑन रोड कीमत करीब साढ़े 15 लाख रुपये है।
दिल्ली में दर्ज की गई सोने में बढ़त
हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों (Sone ki kimat) में बढ़त दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की रेट 139440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के हाजिर भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद यहां पर कीमतें 4392.94 प्रति औंस तक पहुंच गई हैं।
इसी के साथ एमसीएक्स पर भी सोने के रेट 136448 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि इंडियन बुलियंस एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोने के क्या रेट बने हुए हैं।
आज के ताजा भाव
आज घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने के रेट 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम और 23 कैरेट सोने की रेट 134242 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 101087 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। देश में 14 कैरेट सोने के रेट 7848 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए जा रहे हैं।
सोने Vs स्कोर्पियो
आज के समय में एक बहस भी सोशल मीडिया पर चल रही है। बहुत लोगों का सपना स्कोर्पियो गाड़ी लेने का रहता है तो वहीं बहुत सारे लोग निवेश में इंटरेस्टेड हैं। सोने की कीमत जिस हिसाब से 2025 में 75 प्रतिशत बढ़ी है तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि बड़ी गाड़ी लेने की बजाय सोना खरीदना समझदारी है। वहीं, बहुत लोगों का मत है कि गाड़ी इंसान की जरूरत है तो इसलिए व्यक्ति गाड़ी ही खरीदेगा। दूसरी तरफ कुछ लोग लिख रहे हैं कि गाड़ी की तो खरीदते ही कीमत कम होने लगती है, जबकि सोना बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में एक साल के निवेश में ही अच्छी कमाई हो सकती है। वहीं एक यूजर ने लोगों को ईएमआई पर गाड़ी लेकर बाकी सोने में इन्वेस्ट की भी सलाह दी है। हालांकि यह लोगों की पर्सनल चॉइस है कि वह गाड़ी खरीदे या सोना। ऐसी तुलनाएं अक्सर सावर्जनिक मंच पर हो ही जाती हैं। आज के समय में सोने की कीमत 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास चल रही है। वहीं, गाड़ी भी सस्ती नहीं है।
जानें महानगरों में क्या हैं कीमतें
आज 4 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 135970 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 102020 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 135820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 101870 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। कोलकाता में भी सोने की यही कीमतें देखने को मिल रही हैं।
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने के रेट 135870 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 101920 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 135970 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का रेट 124650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 102020 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, चंडीगढ़, गुड़गांव, जयपुर में भी यही रेट बने हुए हैं।
अहमदाबाद और लुधियाना में क्या चल रहे हैं सोने के दाम
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का रेट 135870 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 101920 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा पुणे में 24 कैरेट सोने के रेट 135820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 101870 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, लुधियाना में 24 कैरेट सोने का रेट 135970 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की रेट 102020 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
इन शहरों में क्या चल रहे हैं दाम
इंदौर में आज 24 कैरेट सोने के रेट 135870 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124550 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 101920 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा बेंगलुरु में आज 4 जनवरी को 24 कैरेट सोने के रेट 135820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 124500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 101870 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। भुवनेश्वर, केरल, रायपुर और हैदराबाद में भी सोने की यही कीमतें हैं।
जानें बीते दिन क्या रही थी कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने के रेट में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई थी। इस बढ़त के साथ यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 139440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में वर्तमान में सोने का हाजिर भाव 67.47 प्रति औंस से बढ़कर 4392.94 प्रति औंस हो गया है। इसी के साथ एमसीएक्स पर सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट भाव में भी 0.47% की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़त के बाद सोने के रेट 136448 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
