home page

Gratuity Rules : 5, 7 और 10 साल की नौकरी पर कर्मचारियों को कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी, ऐसे करें कैलकुलेट

Gratuity Calculation :नौकरीपेशा लोगों को निरंतर सेवा के बदले में ग्रेच्युटी दी जाती है। ग्रेच्युटी को लेकर भी कई नियम होते हैं। अगर कोई कर्मचारी अपनी नियमित सेवाएं दे रहा है तो उस व्यक्ति को ग्रेच्युटी पाने का हक होता है। यह अलग-अलग सर्विस टाइम के अनुसार अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं कि आप ग्रेच्युटी (Gratuity calculate) का कैलकुलेशन कैसे कर सकते हैं।

 | 
Gratuity Rules : 5, 7 और 10 साल की नौकरी पर कर्मचारियों को कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी, ऐसे करें कैलकुलेट

HR Breaking news - (ब्यूरो)। कर्मचारियों के लिए सैलरी, पेंशन की तरह ही ग्रेच्युटी का भी विशेष महत्व होता है। ऐसा व्यक्ति जो किसी कार्यक्षेत्र में लगातार अपनी सेवांए दे रहा है तो उस व्यक्ति को ग्रेच्युटी की रकम दी जाती है। अगर आपने भी किसी महकमे या कंपनी में 5, 7 या 10 साल तक लगातार नौकरी की है, तो आपको ग्रेच्युटी के बारे में बारीकी से पता होना जरूरी है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि आखिर ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन (Gratuity Calculation Formula) कैसे होता है और किन कर्मचारियों को इसका लाभ मिलता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं ग्रेच्युटी के बारे में सब कुछ।

 

ग्रेच्युटी कैलकुलेट करने का फॉर्मूला-

 

ये भी पढ़ें - DA Hike : हो चुका है कंफर्म, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ौतरी

 

अगर आप लंबे समय से किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो आप अपनी ग्रेच्युटी को खुद कैलकुलेट कर सकते हैं। बता दें कि ग्रेच्‍युटी (gratuaty ka fayda) को कैलकुलेट करने का एक सिपंल सा फॉर्मूला (Gratuity Calculation Formula) है - (अंतिम सैलरी) x (सेवा के वर्ष) x (15/26)। ग्रेच्युटी (How to calculate gratuity) में आपको अंतिम सैलरी और नौकरी के साल के आधार पर भुगतान किया जाता है। अंतिम सैलरी का अर्थ आपकी 10 महीने की सैलरी के औसत से है। इसमें आपकी  सैलरी में मूल वेतन, महंगाई भत्ता (Dearness allowance) और कमीशन शामिल होते हैं। महीने में रविवार के 4 दिन ऑफ होते हैं, जिसके कारण सिर्फ 26 दिनों के वर्किंग डेज को गिना जाता है और इसके अधार पर 15 दिन पर ग्रेच्यु​टी का कैलकुलेशन किया जाता है।

 

ऐसे समझें ग्रेच्युटी का नियम व कैलकुलेशन-


मान लें कि आपने किसी कंपनी में 5 साल काम किया और आपकी अंतिम सैलरी 35,000 रुपए थी, तो इसे फॉर्मूले के हिसाब कैलकुलेट (Gratuity ki Calculation) करें तो  (35000) x (5) x (15/26) = 1,00,961 रुपए आपकी ग्रेच्‍युटी (gratuity amount calculation) की रकम बनेगी। इस हिसाब से आपको ग्रेच्युटी के रूप में 1,00,961 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आपने किसी कंपनी में 7 साल तक काम किया और आपका आखिरी वेतन 50,000 रुपए था तो इस फॉमूले के हिसाब से केलकुलेट करें तो आपको (50000) x (7) x (15/26) = 2,01,923 रुपए ग्रेच्‍युटी मिलेगी। 

10 साल में इस सैलरी पर मिलेगी इतनी ग्रेच्युटी-


अगर आपने किसी कंपनी में 10 साल काम किया और आपकी सैलरी 75000 रुपये हो चुकी थी। ऐसे में फॉर्मूले के हिसाब से कैलकुलेट करेंगे तो (75000) x (10) x (15/26) = 4,32,692 रुपए आपको ग्रेच्युटी के तौर पर मिलेंगे यानी संस्थान, विभाग या कंपनी की ओर से ग्रेच्युटी के तौर पर 4,32,692 रुपये का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि पीएफ की तरह ही ग्रेच्युटी का नियम सरकार की ओर से तय किया गया है।


इस स्थिति में बदल जाते हैं कैलकुलेशन के नियम-

ये भी पढ़ें - Property Rules : सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बनते प्रॉपर्टी के मालिक, ये डॉक्यूमेंट होता है सबसे अहम

इस फॉर्मूले का यूज करके आप अपनी अंतिम सैलरी और काम के साल के हिसाब से ग्रेच्‍युटी (Gratuaty calculate krne ke rules) की रकम को आसानी से केलकुलेट कर सकते हैं। हालांकि अगर कंपनी Gratuity payment Act के तहत रजिस्टर्ड न हो तो कर्मचारी ग्रेच्‍युटी एक्‍ट के तहत नहीं आते हैं। लेकिन अगर आपकी कंपनी ग्रेच्युटी पेमेंट एक्ट के अंदर रजिस्टर नहीं है तो भी आपको इसका लाभ मिल सकता है। बस ऐसे में ग्रेच्युटी को केलकुलेट करने का तरीका बदल जाएगा। ऐसे में आपको ग्रच्युटी पर मिलने वाली रकम हर साल के लिए आधे महीने की सैलरी के बराबर होगी, लेकिन काम करने का महीना 30 दिन का माना जाएगा।