हर घर हर गृहिणी योजना : 500 रुपये में मिलेगा LPG गैस सिलेंडर
HR Breaking News - (Sarkari yojna) महिलाओं की आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने के लिए ओर आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर घर हर गृहिणी योजना (Sarkari yojna) को लॉन्च किया गया है, जिसके तहत महिलाओं को 500 रुपये में LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। पात्र महिलाओं इस योजना के लिए आवेदन कर LPG गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती है। खबर में जानिए योजना से जुड़ी पात्रता के बारे में विस्तार से-
कैसे मिलता है योजना का लाभ
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (Food and Supplies Department) द्वारा शुरू की गई राज्य में हर घर हर गृहिणी योजना के अंतर्गत BPL और गरीब परिवार की पात्र महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये में प्रति एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाता है। 1 साल में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (har ghar har grihini yojana Subsidy) का लाभ मिलता है। लाभार्थी पहले गैस एजेंसी से बाजार कीमत पर सिलेंडर को खरीदती है और बाद में 500 रुपये की राशि को छोड़कर अन्य अतिरिक्त सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है।
कैसे मिलेगा योजना का लाभ
अगर आप भी इस योजना (Benefits of har ghar har grihini yojana ) का लाभ लेना चाहती है, तो इसके लिए हरियाणा की मूल निवासी महिला ही आवेदन कर सकती हैं और परिवार के पास अन्न योजना कार्ड और बीपीएल राशन कार्ड (har ghar har grihini yojana ke liye documents) और पीएम उज्जवल योजना का कनेक्शन होना जरूरी है। इसके लिए फैमिली आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, LPG उपभोक्ता संख्या और बैंक पासबुक का होना अनिवार्य है।
योजना के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
हरियाणा की महिलाएं इस योजना (har ghar har grihini yojana apply process) के लिए हर घर हर गृहिणी पोर्टल या फिर पास के सरल हरियाणा केंद्र के माध्यम से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। साथ ही महिलाएं CSC सेंटर में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
कहां कर सकते हैं शिकायत दर्ज
अगर सिलेंडर आदि को लेकर कोई शिकायत है, तो वह ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से दर्ज कर सकते हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट (har ghar har grihini yojana Weabsite) epds.haryanafood.gov.in पर जाए। वहां ग्रीवेंस दर्ज करने का ऑप्शन क्लिक करें। साथ ही हरियाणा ग्रीवेंस एडिशन पोर्टल पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। ऑफलाइन शिकायत भी हो सकती है। टोल फ्री नंबर पर भी आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
