HDFC ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, अब FD और सेविंग अकाउंट पर इतना मिलेगा ब्याज
HDFC - देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएसी बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें घटा दी है... जिसके चलते अब एफडी और सेविंग अकाउंट पर इतना ब्याज मिल रहा है-
HR Breaking News, Digital Desk- (HDFC Bank) देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें 0.25% घटा दी हैं। यह कटौती 25 तारीख से प्रभावी है, और इस महीने में यह दूसरी बार है जब बैंक ने दरें कम की हैं; इससे पहले 10 तारीख को भी कुछ चुनिंदा FD पर कटौती हुई थी।
HDFC बैंक ने इन एफडी पर कम किया ब्याज-
HDFC बैंक ने 15 महीने से कम और 18 महीने से ज़्यादा की FD पर ब्याज दरें घटा दी हैं। अब सामान्य ग्राहकों को 6.60% की जगह 6.35% ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह 7.10% से घटकर 6.85% हो गया है। बैंक की मौजूदा FD दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 6.60% और सीनियर सिटीजन के लिए 3.25% से 7.10% के बीच हैं।
RBI के रेपो रेट (repo rate) में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद यह बदलाव किए गए हैं। इससे साफ है कि ब्याज दरों में गिरावट का असर अब सीधे ग्राहकों की बचत और निवेश पर दिखने लगा है।
एचडीएफसी बैंक की 3 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें-
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.25 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4.75 प्रतिशत
61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए – 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.50प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.00 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत
1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.35 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत
18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत
2 साल 1 दिन और 2 साल 11 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
2 साल 11 महीने 1 दिन और 35 महीने तक - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
2 साल 11 महीने 1 दिन और 3 साल तक - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने तक - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत
4 साल 7 महीने से 55 महीने तक - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.90 प्रतिशत
4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल कम : सामान्य जनता के लिए - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत
5 साल से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत
