HDFC ने एक महीने में दूसरी बार दिया ग्राहकों को तगड़ा झटका, अब FD पर इतना मिलेगा ब्याज
Bank FD News - देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने अपने ग्राहकों को दूसरी बार तगड़ा झटका दिया है. दरअसल बैंक की ओर से एफडी (Fixed Deposit) और सेविंग अकाउंट (saving account) पर ब्याज दरों में इतने प्रतिशत की कटौती की है... जिसके चलते अब एफडी पर इतना ब्याज मिलेगा-

HR Breaking News, Digital Desk- (HDFC Bank) देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने 25 जून 2025 से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की है। यह इस महीने में बैंक द्वारा की गई दूसरी कटौती है, जिससे यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक में जमा पर ब्याज आय कम हो गई है।
इससे पहले 10 जून को भी बैंक ने कुछ चुनिंदा FD पर ब्याज दर घटाई थी। यह बदलाव उन डिपॉजिट्स पर लागू होंगे जिनका अमाउंट 3 करोड़ से कम है। इसके अलावा 24 जून 2025 से सेविंग अकाउंट (saving account) पर भी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है।
HDFC बैंक ने इन एफडी पर कम किया ब्याज-
HDFC बैंक ने 15 महीने से कम और 18 महीने से ज़्यादा की FD पर ब्याज दरें घटा दी हैं। अब सामान्य ग्राहकों को 6.60% के बजाय 6.35% ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन (senior citizen) के लिए यह दर 7.10% से घटाकर 6.85% कर दी गई है। बैंक की मौजूदा FD दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 6.60% और सीनियर सिटीजन के लिए 3.25% से 7.10% के बीच हैं।
RBI के रेपो रेट (repo rate) में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद यह बदलाव किए गए हैं। इससे साफ है कि ब्याज दरों में गिरावट का असर अब सीधे ग्राहकों की बचत और निवेश पर दिखने लगा है।
एचडीएफसी बैंक की 3 करोड़ रुपये तक की FD पर ब्याज दरें-
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.25 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए – 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4.75 प्रतिशत
61 दिन से 89 दिन: आम जनता के लिए - 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने के बराबर: आम जनता के लिए – 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: आम जनता के लिए - 5.50प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.00 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.25 प्रतिशत
1 साल से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.35 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत
18 महीने 1 दिन से 21 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
21 महीने से 2 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.20 प्रतिशत
2 साल 1 दिन और 2 साल 11 महीने से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
2 साल 11 महीने 1 दिन और 35 महीने तक - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
2 साल 11 महीने 1 दिन और 3 साल तक - 6.45 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने तक - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत
4 साल 7 महीने से 55 महीने तक - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.90 प्रतिशत
4 साल 7 महीने 1 दिन से 5 साल कम : सामान्य जनता के लिए - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत
5 साल से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत