home page

Home Loan Calculation : होम लोन लेना है तो जान लें 1 लाख सैलरी वाले को कितने रुपये देता है बैंक

Home Loan Calculation : अगर आपकी मंथली इन-हैंड सैलरी ₹1 लाख है और आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि बैंक आपको कितनी रकम तक लोन दे सकता है। लोन की राशि आपकी आय, EMI क्षमता, ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है... आइए नीचे खबर में समझ लेते है पूरा गणित-

 | 
Home Loan Calculation : होम लोन लेना है तो जान लें 1 लाख सैलरी वाले को कितने रुपये देता है बैंक

HR Breaking News, Digital Desk- (Home Loan Calculation) अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। अगर आपकी मासिक इन-हैंड सैलरी ₹1 लाख है, तो यह सपना काफी हद तक पूरा हो सकता है। लेकिन सवाल यह है कि इतनी आय पर बैंक आपको वास्तव में कितना होम लोन देगा? मार्च 2026 की मौजूदा ब्याज दरों और लोन नियमों (loan rules) के आधार पर, यहां समझिए आपकी पात्रता, EMI और पूरे होम लोन का गणित।

होम लोन मंजूर करते समय बैंक सबसे पहले FOIR यानी Fixed Obligation to Income Ratio पर ध्यान देते हैं। इसका मतलब यह होता है कि आपकी मासिक आय का कितना हिस्सा EMI में जा सकता है। आमतौर पर बैंक चाहते हैं कि आपकी कुल इनकम का सिर्फ 50 से 60 प्रतिशत ही EMI में खर्च हो, ताकि बाकी रकम रोज़मर्रा के खर्चों के लिए बची रहे। अगर आपकी नेट सैलरी ₹1,00,000 है, तो बैंक यह मानते हैं कि आप हर महीने करीब ₹50,000 से ₹60,000 तक की EMI आराम से चुका सकते हैं।

लोन की राशि और ब्याज का हिसाब-

मान लीजिए आप 2026 की औसत ब्याज दर 8% पर लोन लेते हैं और आपकी उम्र 30-35 साल है, जिससे आपको 20 साल की लंबी अवधि मिल जाती है-

60 लाख रुपये का लोन- इसकी मासिक EMI लगभग ₹50,186 आएगी। 1 लाख की सैलरी (salary) वालों के लिए यह सबसे 'सेफ' लोन अमाउंट माना जाता है।

70 लाख रुपये का लोन- इसकी EMI लगभग ₹58,551 होगी। अगर आपका कोई दूसरा लोन (जैसे कार या पर्सनल लोन) नहीं चल रहा है, तो बैंक आपको इतना लोन आसानी से दे देगा।

80 लाख रुपये का लोन- यदि आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL) 800 से ऊपर है और आपकी कंपनी 'A' कैटेगरी में आती है, तो कुछ बैंक आपको ₹80 लाख तक का लोन भी ऑफर कर सकते हैं, जिसकी EMI करीब ₹66,915 होगी।

 लोन अमाउंट बढ़ाने के आसान और स्मार्ट उपाय-

अगर आपको ₹1 करोड़ या उससे ज्यादा के घर की जरूरत है, तो आप इन तरीकों से अपनी पात्रता बढ़ा सकते हैं-

-  अपनी पत्नी या कामकाजी माता-पिता को लोन में शामिल करें। दोनों की आय मिलकर आपकी लोन लिमिट (loan limit) को ₹1.5 करोड़ तक ले जा सकती है।

- लोन की अवधि 20 साल से बढ़ाकर 30 साल करने पर आपकी EMI कम हो जाती है, जिससे बैंक आपको ज्यादा बड़ा लोन दे पाता है।

 - होम लोन अप्लाई (Home loan Apply) करने से पहले अपने छोटे-मोटे क्रेडिट कार्ड ड्यू (credit card dew) या पर्सनल लोन बंद कर दें। इससे बैंक की नजर में आपकी चुकाने की क्षमता बढ़ जाती है।