Home Loan Interest Rate : सस्ता हो गया होम लोन, इन 6 बैंकों ने घटा दी ब्याज दरें
Home Loan Interest Rate 2025 : नई तकनीकी के इस दौर में हर कोई अपना घर खरीदने की प्लानिंग करता रहता है। लेकिन बढ़ती महंगाई में घर खरीदने के इस सपने को पूरा करना आसान बात नही है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर लेने के लिए होम लोन का सहारा ले लेते है। ऐसे में आपको बता दे की होम लोन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामनें आई है। आपको बता दे की हाल ही में 6 बैंकों ने होम लोन पर लगने वाली ब्याज दरों को कम कर दिया है।
HR Breaking News : (Home Loan Rate Cut) अकसर लोग अपने खुद का घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते है। बैंक भी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ब्याज दरें ऑफर्स करते रहते है। ऐसे में अगर आप होम लोन ले रहे हैं या पहले से चुका रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। आपको बता दे की हाल ही में 6 बैंकों ने होम लोन पर लगने वाले ब्याज पर भी कटौती की है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 फरवरी 2025 को अपनी मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की, जिससे यह 6.25% पर आ गया। यह रेट पिछले दो सालों से स्टेबल रहा था, लेकिन अब इसमें बदलाव हुआ है। इस फैसले के बाद देश के 6 बड़े बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती (Reduction in home loan interest rates) की है, जिससे नए और मौजूदा लोन होल्डर्स को राहत मिलेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR)?
रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) वह दर होती है, जिस पर बैंक अपने कस्टमर्स को को लोन (latest loan updates) देते हैं। बता दें कि यह दर सीधे RBI के रेपो रेट से जुड़ी होती है। अक्टूबर 2019 में RBI ने सभी बैंकों को डॉयरेक्शन दिया था कि वे अपने रिटेल लोन को बाहरी बेंचमार्क रेट (E-BLR) से लिंक करें। इसके कारण ज्यादातर होम लोन फ्लोटिंग दर पर दिए जाते हैं, जो RBI के रेपो रेट में बदलाव होने पर घटते या बढ़ते हैं। अब जब ब्याज दरों में कटौती हुई है,तो कस्टमर्स अपने होम लोन की EMI को कम कर सकते हैं या फिर लोन का टाइम (loan time) घटाकर ब्याज में बचत कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
इन बैंकों ने की Home Loan ब्याज दरों में कटौती
Canara Bank : इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कैनरा बैंक का है, जिसका पुराना RLLR 9.25% था। हालांकि रेपो रेट में गिरावट के बाद नया RLLR 9.00% रह जाएगा। नई ब्याज दर 12 फरवरी 2025 से लागू हो गई है।
Bank of Baroda: इसका पुराना रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट 9.15% था, जिसे अब 8.90% कर दिया गया है। ये ब्याज दर 10 फरवरी 2025 से लागू है।
Bank of India : इसका पुराना RLLR 9.35% था, जिसे 9.10% कर दिया गया है और यह 7 फरवरी से लागू है।
Union Bank of India : इस बैंक का पुराना RLLR 9.25% है, जिसे अब 9.00% कर दिया गया है। इसे 11 फरवरी से लागू किया गया है।
Indian Overseas Bank: IOB का पुराना RLLR 9.35% था, जिसे 9.10% कर दिया गया है। ये नया रेट भी 11 फरवरी से लागू हुआ है।
Punjab National Bank: PNB इस लिस्ट का आखिरी नाम है, जिसका पुराना RLLR 9.25% था और अब इसे 9.00% कर दिया गया है। इसे 10 फरवरी 2025 को लागू किया गया है।
कस्टमर्स को होगा फायदा
RBI के रेपो रेट कटौती के बाद बैंकों द्वारा RLLR में कमी करने से नए होम लोन सस्ते हो जाएंगे। इसके साथ ही मौजूदा कस्टमर्स की EMI भी घट सकती है। अब कस्टमर्स अपने लोन की मंथली EMI कम करने या लोन का टाइम घटाकर ब्याज में बचत कर सकते हैं।
