home page

UP ka Mausam : यूपी के इन 20 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने बताया अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Forecast : देश भर के कई इलाकों में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। कहीं तेज धुप निकल रही है तो कहीं बारिश के आसार बने हुए है। आपको बता दे की हाल ही में मौसम विभाग की तरफ से एक बड़ा अपडेट जारी हुआ है। जिसमें यूपी के मौसम को लेकर जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने के आसार भी जताएं जा रहे है। आइए खबर में जानते है की आपने वाले दिनों में यूपी में कैसा रहेगा मौसम।

 | 
UP ka Mausam : यूपी के इन 20 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने बताया अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News:(UP Weather updates) फरवरी में ही उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का अहसास हो रहा है।  दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी कई जगह मौसम अपना रूख दिखा रहा है। ऐसे में बदलते मौसम के मिजाज को देख IMD ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसमें बताया गया है की आने वाले दिनों में कैसा रहेगा यूपी का मौसम, आइए खबर में चेक करते है कि आने वाले दिनों यूपी में बारिश होगी या नही...

मौसम विभाग के मूताबिक, यूपी (UP ka mausam) के अगले दो दिनों तक ठंड बनी रहेगी। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। 17 फरवरी तक कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 और 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का एहसास हो सकता है। 


प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में कुछ इस तरह रहेगा मौसम (weather in Prayagraj Mahakumbh area)

प्रयागराज में आज मौसम(today weather hindi) सामान्य रहेगा। महाकुंभ क्षेत्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री तो न्यूनतम 11-13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 14 फरवरी दिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 15-25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। 

आने वाले दो दिन चलेंगी इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

अगले दो दिनों तक पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाएं पूरे उत्तर प्रदेश (UP weather hindi) को प्रभावित करेंगी, जो मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कासगंज, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, लखीमपुर, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अयोध्या और प्रयागराज जैसे इलाकों में चलेंगी। 

 


अगले 48 घंटे में यहां पर छाए रहेंगे बादल

15 से 17 फरवरी तक कमजोर पश्चिमी हवाएं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बादल बनने का कारण बनेंगी। नतीजतन, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने क्षेत्र के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

UP में बढ़ेगी गर्मी

वैसे तो फरवरी में ठंड का मौसम रहता है लेकिन इस बार मौसम ने सबको चौंका दिया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी में तापमान में इस अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों में आने वाले गर्मी के महीनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 
 

News Hub