50 साल पहले कितने का था सोना, कितनी बढ़ गई कीमत
Gold Price History : आज के समय में इन्वेस्टमेंट के लिहाज से भी सोने में निवेश काफी बढ़ गया है। सेाने की कीमतों में अब हर दिन तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में इस ताबड़तोड़ बढ़ौतरी के चलते सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 50 साल पहले सोने का भाव (Sone Ke Bhav) क्या चल रहा थी और तब से अब तक सोने की कीमतें कितनी बढ़ गई है।
HR Breaking News (Gold Price) बीते कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी गई है। सोने की बढ़ती मांग ओर बढ़ती कीमतों के चलते सोना 1 लाख के पार पहुंच गया है। सोने की कीमतों में इस ताबड़तोड़ बढ़ौतरी के चलते सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि 50 साल पहले सोने के भाव क्या चल रहे थे ओर अब तक सोने की कीमतों (Sone Ke rate)में कितना इजाफा हुआ है।
अब कितने पर चल रहे सोने के दाम
आज 16 अक्टूबर को सोने के भाव (Gold Rates Updates) 131000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी क्रॉस कर गए हैं, लेकिन साल 2000 में सोने की कीमत केवल 4400 रुपये थी। 20 साल पहले भी सोना आम आदमी के लिए महंगा था और आज तो आम आदमी की पहुंच से सोना बेहद दूर हो गया है।
25 वर्ष पहले कहां निवेश करते थे लोग
आज से तकरीबन 25 वर्ष पहले दुनिया नई सदी में अपना कदम रख रही थी। आर्थिक उदारीकरण ने दुनिया में शेयर बाजार के साथ ही सोने या अन्य धातुओं में इन्वेस्टमेंट को बढ़ाया था। वैसे, सोना (Gold Price History) तब भी बहुत विश्वसनीय इन्वेस्टमेंट ऑप्शन नहीं था।
इंवेस्टिंग डॉट कॉम के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत को करीब 3000 रुपये से 4000 रुपये तक पहुंचने में कम से कम दस साल का वक्त लग गया था। उन वर्षों में लोग जमीन, जायदाद, घर इत्यादि में इन्वेस्टमेंट को सही मान रहे था ओर उस समय में लोन की सुविधा भी बढ़ गई थी।
50 साल पहले क्या थे सोने के रेट
सुत्रो के मुताबिक आज से पचास साल पहले अर्थात 1975 में दुनिया महंगाई के दौर से गुजर रही थी। उस समय में खुद भारत भी 20 प्रतिशत से ज्यादा की महंगाई दर की मार झेल रहा था। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि साल 1960 में सोने का भाव प्रति दस ग्राम 111 रुपये के आस-पास था।
उसके बाद के 15 साल में सोने की कीमतों में 5 गुना इजाफा हो गया था, लेकिन फिर भी लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सोना (Gold Rate History) खरीदते थे। हालांकि, उस समय में यह अमीर देशों में सुरक्षित ऑप्शन की वस्तु बनने लगा था।
दस साल पहले क्या थी सोने की स्थिती
आज से दस दशक पहले 1925 में दुनिया की आर्थिक सेहत काफी बेहतर थी। दुनिया पहले विश्व युद्ध से निकली थी और भयानक महामारी स्पेनिश फ्लू का प्रभाव भी कुछ ही समय पहले समाप्त हुआ था। उस समय में लोगों के पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे और सोना तब इन्वेस्टमेंट (Gold Investment) का ऑप्शन भी नहीं था। शादी या अन्य कर्मकांड के समय ही लोग जरूरत के अनुसार ही सोना खरीदते थे, अत उन सालों में सोने की कीमत में बहुत धीमी गति से इजाफा हो रहा था।
25 साल पहले क्या थे चांदी के रेट
ऐसा लग रहा है कि यह पूरी सदी सोने (Gold Rates) के नाम है। जहां एक ओर सोने की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वहीं, आपूर्ति का संकट में भी इजाफा हो रहा है। यानी की इसी सदी में सोने के भाव में 28 गुना से ज्यादा का इजाफा देखा गया है। आज के समय में सोने (Sone ke Rate) को एक बेहतर निवेश ऑप्शन माना जा रहा है। दूसरी ओर, बीते 25 वर्ष में चांदी के भाव में 15 गुना से ज्यादा तेजी देखी गई है। प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 25 साल पहले 8000 रुपये पर थी, पर अब 2 लाख के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।
