ICICI Vs Axis Bank Loan : 30 लाख रुपये का लेना है होम लोन, जानें कितनी होगी ईएमआई, कौनसा बैंक है बेस्ट
HR Breaking News : (Home Loan Interest Rates) बढ़ती महंगाई के इस दौर में घर खरीदते वक्त अक्सर लोगों को होम लोन का सहारा लेना पड़ जाता है, क्योंकि इन दिनों प्रॉपर्टी के दाम सातवें आसमान को छू रहे हैं। बैंकों की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए होम लोन पर लगने वाले ब्याज (Home Loan Interest Rates) में काफी ज्यादा छूट प्रदान की जाती है। अगर आप भी होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जान लेते हैं कि 30 लाख रुपए के होम लोन पर कितनी EMI बनेगी (Home Loan EMI Calculation) और इन दिनों होम लोन के लिए कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज दरें प्रदान कर रहा है।
बात की जाए देश के जाने-माने बैंक ICICI और Axis के बारे में, तो इन दोनों बैंकों की तरफ से होम लोन पर काफी शानदार ब्याज दरें उपलब्ध करवाई जा रही है। आइए जानते हैं ICICI और Axis बैंक में से होम लोन के लिए कौनसा बैंक आपके लिए सही रहेगा।
ICICI बैंक की होम लोन पर ब्याज दरें
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंको में से एक ICICI बैंक की तरफ से भी ग्राहकों को शानदार ब्याज दरें (ICICI Bank Home Loan) उपलब्ध करवाई जा रही है। ICICI बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को होम लोन पर 7.45 % की शुरुआती ब्याज दर ऑफर की जा रही है। बैंक की तरफ से ऑफर की गई है ब्याज दरें आपके credit score और लोन की अमाउंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।
ICICI बैंक से (ICICI Bank Home Loan Interest Rates) अगर आप 20 साल की अवधि के लिए 30 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं और यह लोन 7.45% की ब्याज दर से मिल जाता है तो आपको हर महीने 24076 रुपए EMI के तौर पर देने होंगे। ऐसे में 20 साल की अवधि में आप बैंक को टोटल 57,78,278 रुपये देंगे, जिसमें केवल 27,78,278 रुपये आपके ब्याज के होंगे।
Axis बैंक की होम लोन पर ब्याज दरें
जाने-मानें प्राइवेट बैंकों की लिस्ट में सबसे उपर आने वाले एक्सिस बैंक की तरफ से भी होम लोन पर काफी शानदार ब्याज दरे ऑफर की जा रही है। Axis बैंक अपने ग्राहकों को करीब 8% की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है, लेकिन असली ब्याज दर हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है, क्योंकि यह आपके credit score और लोन की रकम पर डिपेंड करती है।
मान लीजिए आप 30 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं और आपको 8% ब्याज मिलता है, तो आपको हर महीने लगभग 25,093 रुपये की ईएमआई (Bank Home Loan EMI Calculation) देनी होगी। इस तरह से आप 20 सालों में बैंक को कुल 60,22,369 रुपये देंगे जिनमें केवल 30,22,369 रुपये आपके ब्याज के होंगे।
