home page

CIBIL Score : खराब है सिबिल स्कोर तो नहीं मिलेगी नौकरी, जान लें कैसे करें ठीक

CIBIL Score : सिबिल स्कोर के बारे में जानकारी बहुत लोगों को है, लेकिन इसके महत्व को कम आंका जाता है। लोग बिना सोचे समझे अपना सिबिल स्कोर दांव पर लगा देते हैं। थोड़ी बहुत अमाउंट के चक्कर में भी सिबिल स्कोर खराब कर लेते हैं। परंतु, सिबिल स्कोर खराब होने से आप नौकरी तक से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं सिबिल स्कोर के महत्व के बारे में-
 | 
CIBIL Score : खराब है सिबिल स्कोर तो नहीं मिलेगी नौकरी, जान लें कैसे करें ठीक

HR Breaking News (CIBIL Score Update) सिबिल स्कोर एक तीन अंकों का नंबर होता है, जो यह दिखाता है कि आपका बैंक के साथ कैसा व्यवहार है। एक तरीके से कहे तो यह आपके आर्थिक व्यवहार का आइना है। आपने समय पर अपनी ईएमआई (EMI), बिल आदि का भुगतान किया है तो आपका सिबिल स्कोर अच्छा होगा। वहीं आपने इसमें लापरवाही बरती होगी तो आपका सिबिल स्कोर खराब मिलेगा। ऐसा नहीं है कि एक बार सिबिल स्कोर खरा होने पर यह ठीक ही नहीं होगा। यह ठीक भी किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सिबिल स्कोर के महत्व के बारे में। 

 

 

 

केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं 


अगर आप किसी सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करते हैं। खासकर बैंक के लिए तो आप नौकरी केवल परीक्षा पास करके ही हासिल नहीं कर सकते। इसके लिए आपको अपना सिबिल स्कोर भी अच्छा रखना होगा। इसके बारे में सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि बैंक अब उम्मीदवारों के सिबिल स्कोर (Cibil Score Update) पर कड़ी नजर रख रहा है।

 

पिछले तीन साल में 20 ऐसे उम्मीदवारों की नियुक्ति रद्द की गई और ऑफर लेटर वापस ले लिए गए जिनका सिबिल स्कोर खराब था। यह जानकारी संसद में दी गई है। यानी कि बैंक में नौकरी करने के लिए सिबिल स्कोर बहुत जरूरी हो गया है। 

 

 

संसद में दिया मंत्री ने जवाब 


राज्यसभा में एक सवाल पूछा गया था। इस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की तरफ से बताया गया कि बैंकों की तरफ से कर्मचारियों के बीच जिम्मेदार व्यक्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि पैसे की सुरक्षा की जिम्मेदारी सही हाथों में जा सके। उन्होंने कहा कि बैंकिंग (Banking Exam) परीक्षा लेने वाली एजेंसी चुने हुए कुल उम्मीद्वारों का महज 0.02% ही हिस्सा है। 

 

अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रखना जरूरी 


अगर बैंक में नौकरी करनी है तो आईबीपीएस (IBPS) के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय पर अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रखना जरूरी है। यह बैंक अपनी नीति के अनुसार तय करेगा कि उनका कट ऑफ स्कोर कितना होगा। आमतौर पर 650 या उससे अधिक के स्कोर को अच्छा माना जाता है।

यह नियम उन उम्मीदवारों पर लागू नहीं होगा, जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं है और कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन की अनिवार्य शर्त नहीं है। केवल इतना है कि किसी भी हालत में आपका सिबिल स्कोर खराब नहीं होना चाहिए।

जोखिम भरा हो सकता है जमा पूंजी संभालना 


अच्छे क्रेडिट स्कोर (Credit Score) वाले उम्मीदवार रखने के पीछे बैंकों का मानना है कि अगर किसी व्यक्ति को वित्तीय मामलों में जिम्मेदारी दी जाती है और वह लापरवाही करता है तो यह जमा पूंजी के साथ जोखिम भरा हो सकता है। अब ऐसे में केवल लोन के लिए ही नहीं बल्कि नौकरी के लिए भी सिबिल स्कोर जरूरी हो गया है। सिबिल स्कोर को बिजली पानी व अन्य बिलों के भुगतान को भी जोड़ने पर चर्चा चल रही है।