home page

Income Tax की सबसे बड़ी कार्रवाई, 10 दिन तक गिनने पड़े नोट

Income Tax : आयकर विभाग की तरफ से जब कहीं भी कार्रवाई की जाती है तो लोग हैरान रह जाते हैं। एक रेड में तो इतना धन मिला कि आयकर विभाग की टीम ही हैरान रह गई। आयकर विभाग की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। दस दिन तक तो नोट ही गिनें गए हैं। चलिए जानते हैं इस रेड के बारे में-
 | 
Income Tax की सबसे बड़ी कार्रवाई, 10 दिन तक गिनने पड़े नोट

HR Breaking News (Income Tax) आयकर विभाग देशभर में लोगों की आय की निगरानी रखता है। लोगों को अपनी एक तय लिमिट से ज्यादा आय होने पर टैक्स देना होता है। परंतु, बहुत लोग टैक्स से बचने के लिए अपनी आय को ही छिपा लेते हैं। ऐसे लोगों पर जब आयकर विभाग कार्रवाई करता है तो जमीन में दबा कैश भी निकाल लाता है। एक ऐसी ही कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से की भी गई है। 

 

 

देश के इतिहास की सबसे बड़ी रेड


इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से सबसे बड़ी रेड की गई है। विभाग की तरफ से समय-समय पर छापेमारी की जाती है। इनकम टैक्स (Income Tax) की कार्रवाई में देश में कई बड़ी छापेमारी हुई हैं। परंतु, यह देश के इतिहास की उस सबसे बड़ी रेड बन गई है। इस रेड में अधिकारी मशीनों से पैसे गिनते-गिनते थक गए। 

10 दिन गिने पैसे


देश में एक रेड आयकर विभाग की ओर से ऐसी की गई है जिसमें छापेमारी 10 दिनों तक नोट गिनने पड़े हैं। इसी से आपको अंदाजा हो जाएगा कि इस रेड में कितना पैसा (Income Tax) बरामद हुआ है। हम आपको रेड की पूरी डिटेल्स बताने जा रहे हैं, चलिए जानते हैं। 

सबसे पहले तो कहां पर पड़ी रेड


आयकर विभाग (Income Tax) का छापा समय-समय पर कहीं न कहीं पड़ ही जाता है। वहीं, देश में सबसे बड़ी रेड ओडिशा राज्य में की गई थी। बता दें कि शराब बनाने वाली कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमेटेड की कईं डिवीजनों पर रेड हुई थी। इसमें आयकर अधिकारियों ने दबिश दी। 10 दिनों तक रेड चली। इसमें 300 करोड़ रुपये से भी अधिक जब्ती हुई थी। 

स्कैनिंग व्हील मशीन का भी करना पड़ा प्रयोग


इनकम टैक्स विभाग की इस रेड के दौरान आयकर विभाग (Income Tax) ने स्कैनिंग व्हील वाली मशीन भी मंगवाई थी। इससे जमीन के नीचे दबे कीमती सामानों का पता लगाया जा रहा था। आयकर विभाग की टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम। 

हाथों से नहीं, मशीनों से गिनने पड़े नोट


इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई में इतने नोट मिले कि इनकम टैक्स विभाग को नोट गिनने के लिए 3 दर्जन मशीनें भी मंगवानी पड़ी। यहां तक कि नोट गिनने के लिए अलग-अलग बैंकों से कर्मचारियों को बुलाया गया। आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax) किसी फिल्म के लिए रेड के सीन से कम नहीं थी। छापेमारी में बरामद हुई रकम को ट्रक में लोडकर करके कड़ी सुरक्षा के बीच आयकर विभाग (Income Tax) में जमा कराया गया था। रेड में विभाग की ओर से पूरी सख्ती बरती गई थी। इस रेड में शामिल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।