कहीं आपके सोने में भी तो नहीं है पाउडर, एक रिपोर्ट ने सबको चौंकाया
HR Breaking News (Gold Silver Rate) आपने जो सोना खरीदा है, कहीं उसमें चीनी पाउडर तो नहीं मिला है। यह हम नहीं एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की रिपोर्ट सवाल उठा रही है, जिसमें मिलावटी सोने के खेल को उजागर किया गया है। सोने में पाउडर से मिलावट ने सोने के वजन को बढ़ा दिया और चीन से मंगवाए गए रेनियम पाउडर के बदले सोने की पेमेंट की जा रही है। इसमें और भी बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा यह है कि इस मिलावट को हॉलमार्किंग मशीन तक नहीं पकड़ पाई है, ना ही सुनार मिलावट को परख सके हैं।
क्या हुआ रिपोर्ट में खुलासा (Gold Silver)
दरअसल दैनिक भास्कर की तरफ से जोधपुर में एक ज्वेलर्स के सहयोग से सोने पर एक रिपोर्ट की गई। भास्कर की तरफ से पड़ताल में सोने में मिलावट का खुलासा हुआ। इस दौरान चीन के शीन्जेन शहर से एक चीनी एजेंट के माध्यम से पाउडर मंगवाया गया, जिससे एक सोने का आभूषण बनवाया, फिर उस आभूषण को हॉलमार्किंग सेंटर पर जांच कराया तो मशीन मिलावट को पकड़ ही नहीं पाई। यानी कि पाउडर जितना मिलाया गया उतना अधिक वजन बढ़ गया और सोने के भाव में बिक गया।
ग्राहकों के साथ हो रही ठगी
रिपोर्ट में बताया गया कि सोने के कारोबार से जुड़ी तीन एजेंसियों से भी इस बारे में दैनिक भास्कर के द्वारा बात की गई, जिन्होंने स्वीकार किया कि चीनी पाउडर रेनियम मिलाकर देश में ग्राहकों को सोना बेचा जा रहा है। इससे ग्राहकों के साथ ठगी हो रही है। देश में रोजाना 2000 से लेकर 2200 किलो सोने की बिकवाली होती है। ऐसे में यह मिलावट लोगों की कमाई को खराब कर रही है।
₹5000 में मंगवाया 1 ग्राम पाउडर
रिपोर्टर की तरफ से चीनी एजेंट के बताएं अनुसार मुंबई अहमदाबाद सहित अन्य जगहों पर संपर्क किया गया। मुंबई के एक एजेंट के माध्यम से सैंपल के लिए 1 ग्राम रेनियम पाउडर ऑर्डर किया गया। इसके लिए 5000 रुपये की पेमेंट करनी पड़ी और ₹300 कोरियर चार्ज देना पड़ा। ऐसे में उसको सोने में मिलाया गया और 7.830 ग्राम 24 कैरेट के शुद्ध सोने को 1 ग्राम बढ़ा दिया गया और इसका वजन 8.830 ग्राम हो गया। जब टेस्ट करवाया गया तो 24 कैरेट सोना ही निकाला। इसमें मिलावट का पता नहीं चल सका। 22 कैरेट की ज्वेलरी बनाने के लिए 0.75 ग्राम दो धातु मिक्स की गई धातु थी तो यह 9.580 ग्राम का गहना बन गया। ऐसे में मशीन के द्वारा तांबे को तो पकड़ लिया गया लेकिन इस पाउडर की पकड़ मशीन नहीं कर सकी। जांच के दौरान 93.70% सोना 5.39% चांदी व 0.90% तांबे की पुष्टि की गई लेकिन रिपोर्ट में रेनियम का उल्लेख नहीं किया गया।
नई सड़क के एक शोरूम में यह जांच कराई गई थी। जांच करने पर ज्वेलरी को 91.26% की हॉल मार्किंग दी गई। यानी की 22 कैरेट सोने का मार्ग का मिल गया। इस सोने को एक ब्रांडेड शोरूम में मशीन में जांच कर के देखा तो 22 कैरेट का ही बताया गया। बेचने पर 22 कैरेट के हिसाब से 1.17 लाख रुपए देने और एक्सचेंज कर खरीदारी करने पर 1.23 लाख रुपए का भी ऑफर दिया गया।
25% तक की मिलावट नहीं पकड़ में आती
रिपोर्ट में बताया गया है कि पाउडर की मिलावट को लेकर रिपोर्टर की तरफ से चीन के शहर के एजेंट से बात की गई, उसने कहा कि रेनियम की फैक्ट्री है सोने में इसकी 25% तक मिलावट पकड़ी नहीं जाती। दाम पूछने पर कहा कि है $3000 का 100 ग्राम और 3400 डॉलर का 100 ग्राम दो टाइप का है। भारत के कई शहरों के डीलर है और यहां आसानी से मिल जाएगा। बता दें कि एक्सपर्ट का कहना है कि इससे दोहरा नुकसान होता है। जब ज्वैलरी खरीदने हैं तो मिलावट मिलती है, वहीं ज्वेलरी को पिघला कर कुछ और गहना बनवाने लगेंगे तो यह पाउडर उड़ जाता है ऐसे में वजन फिर से कम हो जाता है।
