home page

KCC : किसानों की बल्ले बल्ले, बिना कुछ गिरवी रखे सरकार दे रही 3 लाख का लोन

KCC : आज के समय में बैंकों से लेन देन करोड़ों उपभोक्तओं की रोजाना की जरूरत बन चुका है। बैंकों से लोन लेना भी आम बात बन गया है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन जरूरी हो गया है। लोन की रिकवायरमेंट के लिए लोग बैंकों का रूख करते हैं। लेकिन किसानों के लिए सरकार की खास स्कीम आई है। किसानों को बिना किसी चीज को गिरवी रखे तीन लाख रुपये का लोन मिलेगा। केसीसी (KCC) के बारे में आप जानते ही होंगे। 

 | 
KCC : किसानों की बल्ले बल्ले, बिना कुछ गिरवी रखे सरकार दे रही 3 लाख का लोन

Hr Breaking News (Kisan credit card scheme) :  देश में किसानों की आबादी करोड़ों में है। 60 प्रतिशत लोग कृषि से ही जुड़े हैं, या खेती पर निर्भर हैं। सरकार समय समय पर किसानों के उत्थान के लिए स्कीम लेकर आती रहती है। इसी में एक स्कीम है किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (Kisan Credit Card Scheme)। यह स्कीम केवल किसानों के लिए बनाई गई है। इसका लक्ष्य यह है कि किसानों को खेती में कोई रुपयों की जरूरत पड़े तो सरकार उसकी मदद करेगी और किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कत किसान को न आए। 

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) के माध्यम से किसान अपने सारे खर्चे पूरे कर सकता है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को अब 3 लाख रुपये तक का बिना कुछ गिरवी रखे बिना गारंटी के लोन (KCC Loan) मिलता है। इसमें किसानों को तीन लाख से ज्यादा भी लोन मिल सकता है।  लाखों का लोन अगर आप भी लेना चाहते हैं तो जानिए किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में सबकुछ, कैसे एप्लाई करें, किन कागजों की जरूरत होगी। 

 

क्या है KCC स्कीम


किसानों के उत्थान के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (KCC) जारी की है। इसके माध्यम से किसान को बिना किसी गारंटी के खेती के कार्यों के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन (KCC loan scheme) मिल सकता है। इस लोन के लिए किसी तरह की प्रॉपर्टी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। यह लोन शॉर्ट टर्म होता है। किसानों को खेती के लिए रुपयों की कमी न पड़े, इसलिए ही ये किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (Kisan credit card) को लॉन्च किया गया है। 

 

केसीसी पर इतना लगता है ब्याज


बैंक से वैसे लोन लेना ही मुश्किल है, लेकिन लोन मिल भी जाता है मोटा ब्याज देना होता है। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card scheme) में किसानों को 3 लाख रुपये तक का बिना गारंटी के लोन मिलता है। इस पर केवल चार प्रतिशत ब्याज लगता है। किसानों को इससे काफी लाभ मिलता है। किसान खेती के अपने उपकरण इस राशि से जुटा सकता है। 

 

कैसे चलती है KCC योजना


किसान क्रेडिट कार्ड योजना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से नाबार्ड के साथ मिलकर शुरू की गई है। जिसका मकसद सीधा किसानों को लाभ पहुंचाना है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों को एप्लाई करना पड़ता है। 

 

कौन उठा सकता है लाभ

देश में करोड़ों लोग खेती करते हैं। खेती करने वाला कोई भी केसीसी स्कीम (Kisan credit card  scheme) के लिए एप्लाई कर सकता है। इसमें खुद की भूमि वाला, पट्‌टे पर जमीन लेने वाला, बटाईदार सहित सभी किसान शामिल हैं। वहीं 18 साल की उम्र से 75 साल की उम्र तक के किसान केसीसी के लिए एप्लाई कर सकते हैं। बैंकों की ओर से इसकी रिपेमेंट की अवधि तय होती है। यह पांच साल तक की भी हो सकती है।  

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (KCC scheme)में किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन एप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अलग अलग माध्यम बनाए गए हैं। अगर आप किसान हैं और ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।  

केसीसी के लिए जरूरी कागजात


किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कई कागज आवश्यक है। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, या फिर ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागज लगा सकते हैं। इसके साथ ही आपको पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए। वहीं सबसे जरूरी दस्तावेज जमीन के कागजात होंगे। जोकि किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card documents) के लिए जरूरी है।