home page

joint account खुलवाने से पहले जान लें इसके नुकसान, कहीं बाद न बन जाए सिरदर्द

joint account Disadvantages : अगर आपका बैंक में जॉइंट अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। जॉइंट अकाउंट के जहां कई सारे फायदे हैं। वहीं इसके कुछ नुकसान भी है जिनके बारे में आपको डिटेल से जानकारी होना बहुत जरूरी है वरना भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 | 
joint account खुलवाने से पहले जान लें इसके नुकसान, कहीं बाद न बन जाए सिरदर्द 

HR Breaking News - (joint account)। आज ऑनलाइन के जमाने में हर किसी के पास बैंक खाता होना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि लगभग सभी काम बैंक अकाउंट से होते हैं। यहां तक कि अगर किसी स्कीम का फायदा उठाना है तो भी बैंक अकाउंट चाहिए होता है। आमतौर पर बैंक अकाउंट दो तरह के होते हैं करंट और सेविंग। ऐसे ही जॉइंट अकाउंट होता है जिसे दो या दो से ज्यादा लोग मिलकर ओपन करवाते हैं। जॉइंट अकाउंट सेविंग या करंट दोनों तरह का हो सकता है। 


जॉइंट अकाउंट (joint account latest update) में सभी होल्डर को सम्मान अधिकार मिलते हैं। इसकी कई सारे फायदे भी हैं। एक ही बैंक अकाउंट से सभी लोग पैसे निकाल सकते हैं, चेक जारी कर सकते हैं, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। जॉइंट अकाउंट के वैसे तो तमाम फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है जिनके बारे में सभी को जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आपका बैंक में जॉइंट अकाउंट है और आप चाहते हैं कि यह आगे चलकर सिरदर्द न बने तो इसके नुकसान (joint account Disadvantages) के बारे में विस्तार से जान लीजिए।


ज्वाइंट अकाउंट के प्रकार -


जॉइंट अकाउंट (joint account update) में  किसी भी एक होल्डर के साइन से पैसा निकाला जा सकता है। किसी एक होल्डर की मौत हो जाता है तो बाद में दूसरा होल्डर खाता चला सकता है।  इसमें सभी होल्डर्स की अनुमति से ही पैसा निकलेगा। 


जॉइंट अकाउंट के फायदे - 


पति-पत्नी, बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता के साथ घर का खर्च चलाने के लिए ये बहुत सही ओपशन है। सभी लोग खाते में पैसा डाल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पैसे निकाल भी सकते हैं। 


इमरजेंसी में कोई भी निकाल सकता है पैसे?

अगर एक अकाउंट होल्डर बीमार हो जाए या यात्रा पर हो तो दूसरा तुरंत अकाउंट से पैसे निकाल सकता है। मेडिकल इमरजेंसी में ये बेहद मददगार है।


 टैक्स प्लानिंग में फायदा

अगर पति-पत्नी दोनों की इनकम टैक्स योग्य है, तो ज्वाइंट अकाउंट से निवेश और टैक्स बचत के विकल्प जैसे FD या म्यूचुअल फंड में योगदान आसान हो जाता है।


सेविंग और बजट पर कंट्रोल

दो लोग मिलकर बजट बनाते हैं और खाते को ट्रैक करते हैं। इससे फिजूलखर्ची कम होती है और सेविंग बढ़ती है। 


जॉइंट अकाउंट के नुकसान  -


गलत तरीको से निकाल सकता है कोई  पैसे - 

अगर रिश्ते में दरार आ जाए या साथी भरोसेमंद न हो तो पैसा गलत तरीके से निकाले जा सकते हैं। बैंक बिना सभी की अनुमति के ट्रांजैक्शन रोक नहीं सकता है। इसलिए भरोसेमंद व्यक्तियों के साथ जॉइंट अकाउंट न खुलवाने से बड़ा नुकसान हो सकता है। 


फंस सकते हैं कानूनी झंझट में -

अचानक किसी होल्डर की मौत या विवाद की स्थिति में खाते का सेटलमेंट लंबा कानूनी मामला बन सकता है।  खासकर जब नॉमिनी अपडेट न हो। 

टैक्स का बोझ

अगर खाते में किसी एक होल्डर की तुलना में दूसरे का योगदान ज्यादा है, तो आयकर विभाग इस पर गहराई से जांच कर सकता है. इससे अनावश्यक टैक्स झंझट बढ़ सकता है।


कर्ज़ का बन सकता है खतरा

अगर अकाउंट ओवरड्राफ्ट की सुविधा वाला है और एक पार्टनर बिना बताए ज्यादा पैसे निकाल ले, तो दोनों पर कर्ज़ का बोझ बन सकता है। 

अकाउंट खुलवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - 

जॉइंट अकाउंट (joint account Rule) अकाउंट ओपन करवाते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। अकाउंट खोलने से पहले इस पर लिखित सहमति बनाएं कि किस स्थिति में कौन पैसा निकालेगा। सभी होल्डर्स को नॉमिनी अपडेट करनी चाहिए ताकि किसी की मौत के बाद कानूनी झंझट में न पड़ना पड़े। हर महीने खाते का स्टेटमेंट मिलकर देखें ताकि कोई अनियमितता न हो। यदि कोई एक बिना सहमति के पैसे निकाल रहा है तो तुरंत बैंक जाकर सभी की सहमति के साथ उसे अकाउंट से हटा सकते हैं।