hrbreakingnews.com

LPG Cylinder Rate Hike : दिल्ली में 62.50, मुंबई में 63 तो पटना में 71.50 रुपये बढ़ा सिलेंडर का रेट, देखें ताजा कीमत

LPG Cylinder Rate Hike : देशभर में सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। सिलेंडर के रेट बढ़ने से मार्केट में इसका असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62.50, मुंबई में 63 तो पटना में 71.5 0 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों की तरफ से इसको लेकर जानकारी दे दी गई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 
LPG Cylinder Rate Hike : दिल्ली में 62.50, मुंबई में 63 तो पटना में 71.50 रुपये बढ़ा सिलेंडर का रेट, देखें ताजा कीमत

HR Breaking News (LPG Cylinder Rate Hike 1 October 2026) आज 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका असर मार्केट में देखने को मिल सकता है, क्योंकि इससे दुकानदार की लागत बढ़ेगी। पहले ही कमर्शियल सिलेंडर काफी महंगा चल रहा है। त्योहारी सीजन से पहले अचानक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाना महंगाई में इजाफा करने वाला काम हो सकता है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसमें सितंबर में भी 9.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। 


कितने से कितनी हो गई कीमत (LPG Price Hike Update)
कमर्शियल सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी होने से यह अब 2810 रुपए का हो गया। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर पहले 2747.50 रुपए का था, यह कीमत दिल्ली की है। देश के अलग-अलग शहरों में कीमत अलग-अलग बढ़ी हैं जो कि ₹60 से लेकर 72 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है। 

घरेलू सिलेंडर की क्या है कीमत (LPG ghrelu cylinder price)
फिलहाल सरकार की तरफ से घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है। वह पहले की तरह सामान्य है। 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 942 मुंबई में 941.50 तो चेन्नई में 957.50 रुपये है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपए का है तो लखनऊ में ही यह 979.50 रुपये का सिलेंडर है। सबसे ज्यादा कीमत घरेलू सिलेंडर की लेह में है, जहां यह 1179 रुपए का पड़ता है। 


जाने किस शहर में कितनी हो गई कीमत में बढ़ोतरी

शहर कीमत बढ़ी नए दाम
पटना 71.50 3,029
चेन्नई 66.50 2,983
मुंबई 63 2,764
दिल्ली 62.50 2810
लखनऊ 62.50 2,932.50
लेह 64.50 3,450
कन्याकुमारी 64.50 3,046
अरुणाचल प्रदेश 64.50 3,073.50