Manoj Modi Net Worth : ये है मुकेश अम्बानी का राइट हैंड, कुल सम्पत्ति जान सर चकरा जायेगा सर
मनोज मोदी रिलायंस के मालिक मुकेश अम्बानी का राइट हैंड है और कहा जाता है के मनोज के बिना मुकेश कोई भी निर्णय नहीं लेते। बहुत कम लोग इनके बारे में जानते हैं।

HR Breaking News, New Delhi : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का नाम देश से लेकर विदेशों तक है। जब रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) की बात आती है तो धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani), मुकेश अंबानी, नीता अंबानी (Nita Ambani), ईशा अंबानी (Isha Ambani) के नाम सामने आते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के साम्राज्य को खड़ा करने के पीछे एक गुमनाम शख्स भी है। रिलायंस ग्रुप के हर प्रोजेक्ट में इस शख्स का अहम रोल रहता है। यह शख्स मनोज मोदी (Manoj Modi) हैं। मनोज मोदी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बैचमेट हैं। दोनों की मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में कॉलेज के दिनों से दोस्ती है। मनोज मोदी वह शख्स हैं, जिन्हें भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी के दाहिने हाथ के रूप में जाना जाता है। मनोज भी अच्छी खासी नेटवर्थ (Manoj Modi Net Worth) के मालिक हैं। वह करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं।