MCX Gold Price : अचानक बढ़ी सोने की कीमत, इतने हो गए 10 ग्राम सोने के दाम
Gold Price Hike : सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी हो गई है। वायदा बाजार में सोने के दाम अचानक से बढ़े हैं। सोना प्रति 10 ग्राम बहुत तेजी से बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आ रही उथल पुथल के कारण सोने के दाम बढ़ रहे हैं।
HR Breaking News (gold rate hike) सोना एक कीमती धातु है, सोने के दामों को कई कारक प्रभावित करते हैं। सोने के दामों में रोजाना ही उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। इन दिनों सोने ने कई रिकॉर्ड रच दिए हैं। 2025 सोने के लिए अलग ही साल साबित हो रहा है। सोने में 10 साल बाद निवेशकों की ऐसी रूचि देखने को मिली है।
इस वजह से बढ़ रहे सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण है। अब तक का सबसे प्रमुख कारण ट्रंप के टैरिफ वॉर को माना जा रहा है। यूएसए के इस कदम से दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल उत्पन्न हुआ है।
जिस कारण निवेशकों ने बाजारों को छोड़कर सोने का रूख किया है। इसी वजह से सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी ओर रूस पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, डॉलर इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली है।
बीच में आई गिरावट
सोने के दामों ने इस साल गिरावट को भी फेस किया है। सोना इस साल 16 जून को अपने हाई लेवल पर था। इसके बाद सोने के दामों में फिर गिरावट दर्ज की गई। 16 जून को सोना सर्राफा बाजार में 1 लाख को क्रॉस कर गया था।
एमसीएक्स पर सोने के दाम 101078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा। इसके बाद सोने (MCX Gold Rate) ने गहरी डुबकी लगाई और 8 प्रतिशत तक दाम गिर गए। इस गिरावट का कारण टैरिफ वॉर में नरमी व मुनाफावसूली माना गया।
फिर देखने को मिली तेजी
सोने के दामों में फिर से तेजी आ चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक तो डॉलर कमजोर हो रहा है, दूसरा ट्रंप के टैरिफ का जिन फिर से आ गया है।
इससे बाजार के खिलाड़ी वहां, नुकसान होने से डर रहे हैं और फिर से सोने की ओर लौट आए हैं। दूसरी ओर सोने में मूनाफालेने के बाद फिर से लॉ प्वाइंट पर निवेशकों ने सोना (Gold Rate) खरीदा है।
यह चल रहे हैं एमसीएक्स पर सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने के दाम 542 रुपये या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 98,015 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। सोने के दामों की यह शुक्रवार की क्लोजिंग है।
अगले सप्ताह भी एक्सपर्ट का अनुमान है कि सोने के दाम स्थिर वाली स्थिति में रहेंगे। पिछले एक सप्ताह में सोने में बढ़ौतरी देखने को मिली है।
जनवरी 2026 तक इतने का हो जाएगा सोना
सोने के दामों (Gold Rate) में जिस प्रकार की तेजी देखी जा रही है, इसके अनुसार अनुमान लगाते हुए सर्राफा कारोबारी पंकज सोनी ने अनुमान लगाया है कि जनवरी 2026 तक सोना एक लाख 10 हजार के पास पहुंच जाएगा। सोने के दामों को लेकर ऐसा ही अनुमान गोल्डमैन की ओर से भी लगाया गया है।
