home page

MCX Gold Price : सोने के भाव ने बढ़ा दी टेंशन, ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold price : भारतीय बाजार में सोने के दामों में लगातार उथल-पुथल हो रही है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी (Gold and Silver Price) के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिले रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के दामों में (Gold Rate Hike) जबरदस्त बढ़ौतरी दर्ज हो रही है। होली के त्योहार पर सोने के दामों में सभी को चिंता में डाल दिया है। सोने के दामों आज काफी ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिली है। इस खबर में जानिए आज सोने के दामों में कितनी तेजी आई है। 
 | 
MCX Gold Price : सोने के भाव ने बढ़ा दी टेंशन, ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Today Gold and Silver Price)। देश के प्रमुख शहरों में पिछले दो दिनों से सोने के दाम रिकॉर्ड बढ़ौतरी (Latest Gold Price) कर रहे है। इस महीने की शुरुआत से ही सोने के दामों में गजब का तालमेल प्रदर्शित हो रहा है। देश के सबसे प्रमुख शहरों में सोने के दामों में तेजी और गिरावट का सिलसिला (Gold Price in Indian market) लगातार बना हुआ है।

होली के त्योहार से पहले सोने के दामों ने भारतीय बाजार में तहलका मचा रखा है। इस साल की शुरुआत से ही भारतीय बाजार सोने के दाम काफी (Gold Rate Latest update) तेजी से बढ़ रहे है। सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में काफी तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। 

बेंगलुरु में ये है सोने के रेट


भारत में सोने के दामों (gold rate) में देश के प्रमुख शहरों में पिछले दो दिनों से तेजी आ रही है। दक्षिणी भारत के प्रमुख शहर बेंगलुरु (Gold rate bengluru) में 24 कैरट सोने का भाव 88580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बेंगलुरु में आज सोने के दामों में कल के मुकाबले 600 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। आज बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने (22 Carret Gold Price) का दाम 81200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने (Bengluru gold rate) के भाव 66440 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 65990 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

इन कारणों से बढ़े सोने के भाव


भारतीय बाजार में हर रोज सोने और चांदी के भाव (Gold rate ) तय होते है। विशेषज्ञों के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में फेरबदल दिख रहा है। पिछले कई महीनों से शेयर बाजार (Share market) में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। सोना महंगा होने का एक कारण ये है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपए कमजोर हुआ है। महंगाई में इजाफा होने से भी सोने के भाव को सपोर्ट मिल रहा है। 


आइए जानिए आज देश के प्रमुख शहरों में क्या है 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Gold Price in Delhi) में आज 24 कैरेट सोने का भाव 88,730 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का दाम 81,350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

 

मुंबई (Gold Price in Mumbai) में आज 24 कैरेट सोने का दाम 88,580 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव 81200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 88730 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 81350 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 88730 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव 81350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 88580 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 81200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 

एमसीएक्स बाजार में ये है सोने के रेट


भारतीय बाजार के अलावा एमसीएक्स बाजार (Gold rate in MCX) में आज सोने के दामों में आज बढ़ौतरी दर्ज हुई है। आज एमसीएक्स बाजार में सोने के दाम 86746 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स बाजार (Gold Rate in MCX market) में आज सोने के दामों में  60 रुपये की तेजी दर्ज हुई है। 

एमसीएक्स बाजार में ये है चांदी के रेट 


एमसीएक्स बाजार में आज चांदी के दामों (Silver Price in MCX) में भारी गिरावट दर्ज हुइ है। आज एमसीएक्स पर चांदी 98977 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:53 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 499 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना का कारोबार 


भारतीय बाजार के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार (Gold Price in International Market) में भी सोने के दाम लगातार बढ़ रहे है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में 4.17 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.14 परसेंट के करीब की तेजी है। 
 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी का कारोबार 


एमसीएक्स बाजार की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार (Silver Gold Price in International Market) में चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में 0.20 डॉलर की गिरावट दिख रही है। यह 0.58 परसेंट के आस पास की कमीं है।