MCX Gold Rate : बड़ी गिरावट... 6815 रुपये गिरा सोने का दाम
MCX Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना 10 ग्राम प्रति तोला के हिसाब से 6815 रुपये सस्ता हो गया है। सोने के दाम प्रति दस ग्राम के हिसाब से इतने गिरने से निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है। सोने के दाम (MCX Gold Rate) गिरना आम ग्राहकों के लिए खुशी का विषय है।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोना एक बार फिर से लुढ़क गया है। पहाड़ की तरह खड़े दाम गिर गए हैं। सोने के दाम गिरने से आम ग्राहकों को काफी फायदा हुआ है।
वहीं, निवेशकों को इससे नुकसान झेलना पड़ा है। सोना लगातार आम आदमी के बजट से बाहर होता जा रहा था। सोने के आभूषणों की खरीद में भी काफी कमी आई थी।
एक लाख से कोषों दूर जा पहुंचा सोना
सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे थे। फिर से दाम बढ़ने से माना जा रहा था कि सोना (MCX Gold Rate) फिर एक लाख पार चला जाएगा। सोना फिर से वापस आ गया है।
बता दें कि 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोना एक लाख के आंकड़े को क्रॉस कर गया था। वहीं, अब सोना फिर से एक लाख के करीब (Gold Rate) जा रहा था। एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 पर चला गया था।
सोने में निवेश बढ़ गया, आभूषण खरीदार हुए कम
देश में सोने के आभूषणों की खरीद काफी कम हुई है। सोने (MCX Gold Rate) में ज्वेलरी के खरीदार बहुत घट गए हैं। आभूषण खरीद 16 साल बाद पहली बार इतनी कम हुई है।
खरीद 25 प्रतिशत कम (MCX Gold Rate) हुई है। वहीं, सोने में निवेश करने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। सोने में निवेशक 7 प्रतिशत 2025 की पहली तिमाही में बढ़े हैं। ऐसा 10 साल में पहली बार हुआ है।
कम ज्यादा हो रहे सोने के दाम
बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल था, जिस कारण निवेशक सोने की ओर जा रहे थे और सोने की मांग बढ़ने से दाम भी बढ़ रहे थे। परंतु, अब मार्केट के हालात सुधरने लगे हैं।
ट्रंप के टैरिफ वॉर में भी नरमी दिखी है, जिस कारण सोने के दाम (Gold Rate) काफी कम हो रहे हैं, क्योंकि निवेशकों का बाजार में विश्वास बढ़ना शुरू हुआ है।
कैरेट के हिसाब से बिकता है सोना
सोना उसकी प्योरिटी के हिसाब से बिकता है। प्योर सोना 24 कैरेट की कैटेगरी में आता है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट का सोना (MCX Gold Rate) भी काफी प्रचलित है। 24 कैरेट में 99 फीसदी सोना मिला होता है।
जिसकी वजह से ये काफी लचीला होता है। इसका इस्तेमाल गहना बनाने में नहीं किया जा सकता। इसलिए गहने 22 कैरेट सोने के बनते हैं। इसमें 90 फीसदी सोना होता है। बाकी इसमें एलोयज होते हैं। 18 कैरेट सोना सस्ता होता है। इसमें गोल्ड की मात्रा कम होती है।
इतना गिर गया सोना
एमसीएक्स पर सोने के दामों में बड़ी गिरावट आई है। एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर चंद घंटों में ही दाम काफी गिर गए हैं। वहीं, अपने ऑल टाइम हाई से सोना 6815 रुपये कम हुआ है। अभी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate)92840 रुपये चल रहा है। यह भाव 12 मई को स्टेंडर्ड टाइम 13:42 बजे का है।
जबकि 22 अप्रैल को सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति तौला थे। सोमवार को सोना 95,500 रुपये पर ओपन हुआ था। जबकि शुक्रवार को सोना 96,518 पर बंद हुआ था। इससे अब सोने के दाम 3,678 रुपये, यानी -3.81% गिर चुके हैं। वहीं, आज आज में सोना गिरकर 92543 के लो पर जा चुका है। वहीं, जिस रेट पर सोना खुला था, आज का वहीं हाईएस्ट रहा है। यानीक 95500 रुपये प्रति दस ग्राम।