home page

MCX Gold Rate : सोना खरीदने वालों की हो गई मौज, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे रेट, जानिये आगे और कितने बढ़ेंगे भाव

MCX Gold Rate : सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। दिन प्रतिदिन सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इस साल सोने के दाम 23% तक बढ़ चुके हैं। एक बार दाम कम होने के बाद फिर से नए स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण है। वहीं विशेषज्ञों ने बताया है कि भविष्य में सोने के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे–

 | 
MCX Gold Rate : सोना खरीदने वालों की हो गई मौज, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे रेट, जानिये आगे और कितने बढ़ेंगे भाव

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने के दाम निरंतर बढ़ोतरी के चलते एक बार फिर से रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। इस कदर सोने के दाम बढ़ाने से लोगों में चिंता का विषय है कि आगे सोने के दाम कितने और जाएंगे जहां निवेशक दाम बढ़ने से खुश हैं, वहीं आम ग्राहकों के लिए सोना खरीदना मानों चांद का टूकड़ा खरीदना हो गया है। 

 

 

निवेशकों के लिए खुशी का पल


सोने में निवेश करने वालों के लिए यह साल काफी मुनाफे वाला चल रहा है। सोने के दाम इस साल में 23% तक बढ़ चुके हैं, इतना ही नहीं केवल अप्रैल में ही सोने के दामों में 5% की बढ़ोतरी हुई है।

 

11 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर जून फ्यूचर्स के सोने का भाव 9340 रुपए प्रति तोला रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना कॉमेक्स पर 3263 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

 

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम 


सोने के दाम एक बार घटना शुरू हो गए थे लेकिन जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर अपने निर्णय लागू किया तो चीन ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। इसके बाद चीन और अमेरिका में ट्रेड वॉर शुरू हो गया।

इसके चलते बाजारों में अनिश्चित का माहौल बन गया। इस वजह से निवेशकों ने सोने (MCX Gold Rate) को सुरक्षित एसेट मानते हुए सोना खरीदना और ज्यादा शुरू कर दिया जिससे एकदम से सोने के दाम आसमान को छूने लगे। 

डॉलर की गिरावट भी है कारण 


इसके अलावा डॉलर के इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है, इसकी वजह से सोने (MCX Gold Rate) के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से भी ब्याज दरें कम करने का संकेत मिल रहा है। जिसकी वजह से भी सोने को तेजी मिल रही है। 

कहां करें सोने में निवेश 


अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपको फिजिकल गोल्ड खरीदना महंगा पड़ सकता है। क्योंकि फिजिकल गोल्ड में मेकिंग चार्ज और अन्य चार्ज भी लगते हैं, जबकि गोल्ड ईटीएफ (MCX Gold Rate) या सिप के तौर पर सोना खरीदना फायदे का सौदा रहेगा। इसको खरीदते हुए बेचते समय कोई मेकिंग चार्ज नहीं लगते हैं।

क्या चल रहे हैं सोने के दाम


दिल्ली में सोने का भाव 93,680 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, मुंबई में सोने का भाव 95,670 तोला दर्ज किया गया। हैदराबाद में सोने की कीमत 93,990 तोला रही, जबकि चेन्नई में यह 94,120 तोला पर कारोबार कर रहा था। दिल्ली में चांदी का भाव 94,330 प्रति किलोग्राम रहा। यह मुंबई में 94,490 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 


क्या बरकरार रहेगी सोने की चमक 


सोने की भविष्य की कीमतों को लेकर सभी के मन में सवाल चल रहा है। वही एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों ने दावा किया है कि सोने की चमक अभी बरकरार रहेगी। किसी ने सोना खरीद रखा है तो मुनाफा वसूली के लिए बेचने की आवश्यकता नहीं है, वह इस सोने (MCX Gold Rate) को होल्ड पर रख सकता है।

वही नया निवेश करने वाले सोने के दाम कम होने का इंतजार कर सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल दिवाली से पहले ही सोना 1 लाख को पार कर जाएगा।