MCX Gold Rate : 1 लाख के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, भविष्यवाणियां हो गई फेल
MCX Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। सोने के दामों में गिरावट की भविष्यवाणियों के बीच सोने के दामों में तेजी आ गई है। इस तेजी ने लोगों को चौंका दिया है। सोना हरे निशान पर लहला रहा है। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए हैं।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) एमसीएक्स पर सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। सोने की तेजी लोगों को परेशान कर रही है। सोना प्रति दस ग्राम एक लाख को क्रॉस कर गया है। सोने के दामों में बड़ी बढ़ौतरी हुई है। आइए जानते हैं सोने के दाम आगे कितने रहेंगे।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
सोने के दामों में तेजी का कारण अमेरिकी राजनीति को माना जा रहा है। अमेरिका के शेयर बाजार में ट्रंप और मस्क की तकरार का भी असर पड़ा है। वहीं, यूएसए की ओर से टैरिफ को लेकर निर्णय अभी बरकरार है। इस कारण लोगों ने बाजार छोड़कर फिर से सोने (MCX Gold Rate) की ओर रूख किया है। जिसकी वजह से सोने के दामों में तेजी आई है।
भविष्यवाणियां होती दिख रही फेल
जिस तरह से सोने के दाम (MCX Gold Rate) बढ़े हैं और दूसरी तरफ एक्सपर्ट ने दो महीने में सोना 12 से 15 प्रतिशत सस्ता होने का अनुमान लगाया है। सोने के दामों में हो रही बढ़ौतरी को देखकर तो लग रहा हैं कि भविष्यवाणियां फेल हो जाएंगी।
चांदी की चमक भी बढ़ती जा रही
सोने के साथ साथ चांदी की चमक बढ़ती जा रही है जिससे ग्राहकों में चिंता और निवेशकों में खुशी है। गुरुवार को चांदी का भाव 102650 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। 2 जून को चांदी पहली बार 1 लाख के पार गई। साल के अंत तक चांदी एक लाख पार जा सकती है।
एमसीएक्स पर सोना एक लाख के पार
एमसीएक्स पर 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाला फ्यूचर गोल्ड 6 जून को एक लाख के पार चला गया। सोने के दाम 99563 के न्यूनतम स्तर तो 100102 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई पर रहे हैं। कल के मुकाबले हाल में भी सोना 265 रुपये ज्यादा चल रहा है। सोना 0.27% बढ़कर 99563 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
5 अगस्त को एक्सपाय होने वाला सोना भी रिकॉर्ड पर
एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना भी बढ़ौतरी पर है। यह आज का न्यूनतम स्तर 97768 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है और अधिकतम स्तर 98573 के हाई पर चला गया है। सोने के दाम दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर 98039 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोना कल के मुकाबले 165 रुपये यानी 0.17% ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के अंत तक सोना एक लाख को पार कर जाएगा।