home page

MCX Gold Rate : औंधे मुंह गिरा सोना, एक झटके में 3901 रुपये गिरा, अब एक महीने में इतना सस्ता हो जाएगा गोल्ड

MCX Gold Rate : बाजार में सोना सारे रिकॉर्ड बनाने के बाद अचानक औंधे मुंह गिरा है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोने के दामों को लेकर विशेषज्ञ ने बताया है कि सोना एक महीने में काफी सस्ता हो जाएगा। उन्होंने सोने की कीमत (MCX Gold Rate) कम होने के पीछे के कारण भी बताए हैं। आइए जानते हैं सोने  को लेकर अब एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

 | 
MCX Gold Rate : औंधे मुंह गिरा सोना, एक झटके में 3901 रुपये गिरा, अब एक महीने में इतना सस्ता हो जाएगा गोल्ड

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने के दामों में निरंतर बढ़ौतरी के बाद गिरावट आई है। मंगलवार को सोने ने जो रिकॉर्ड बनाए वो अब टूट गए हैं। सोना एमसीएक्स और सर्राफा बाजार, दोनों जगह गिर गया है। बुधवार को सोना गिरकर अपने ऑल टाइम हाई से बहुत नीचे आ गया है। 


एक लाख के रिकॉर्ड को छू गया था सोना 


मंगवलवार को सोने के दाम सर्राफा बाजार में एक लाख को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने के दाम एक लाख के करीब पहुंच गए थे। एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर एक दिन में ही तीन हजार के करीब दाम बढ़ गए थे, जो अब गिर गए हैं। 

क्यों इतना महंगा हुआ सोना


सोने के दाम बढ़ने के पीछे कईं कारण हैं। सबसे पहला कारण तो अमेरिका की ओर से शुरू किए गए टैरिफ वॉर को माना जा रहा है। टैरिफ वॉर के चलते बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल पैदा हो गया। 

लोगों ने सोने को सुरक्षित एसेट मानते हुए सोने में निवेश किया। जिससे सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम (MCX Gold Rate) भी बढ़ते चले गए।   

सोने के दामों में तगड़ी गिरावट


सोने के दामों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना मंगलवार को 1 लाख रुपये तोला को पार कर गया, जो बुधवार को औंधे मुंह गिरा। एमसीएक्स पर दस ग्राम सोना (MCX Gold Rate) 99,358 रुपये के रिकॉर्ड हाई को तोड़कर 95,457 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह सोना एक झटके में 3901 रुपये सस्ता हो गया है। 

सोने में आएगी और गिरावट


सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि सोने में आगे और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। डॉलर इंडेक्स बढ़ रहा है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सोने के दाम (MCX Gold Rate) कम होकर 91,000 रुपये तक आ सकते हैं। इसलिए, सोना खरीद के लिए कुछ दिन आप रुक भी सकते हैं। 


दस प्रतिशत गिरेंगे दाम


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि सोने की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। एक महीने में सोने के दाम 10 प्रतिशत गिरेंगे। सोने के दामों में रिकॉर्ड तेजी के चलते यह होगा।

फिलहाल ग्लोबल हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं तो निवेशकों का रुझान भी सोने से शिफ्ट हुआ है। निवेशकों ने सोने से अलग दौबारा बाजार, क्रीप्टोक्रेंसी और अन्य जगह निवेश करना शुरू कर दिया है। 

सोने में नहीं ज्यादा तेजी की उम्मीद


उपरोक्त कारणों से माना जा रहा है कि सोने में अब और तेजी की उम्मीद नहीं है। साथ ही एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी लंबी अवधि के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। सोने चांदी की रेश्यो आम तौर पर एक दो की चलती है, जबकि अब सोना चांदी बराबर चल रहे हैं, ऐसे में आगे चलकर सोना 10 प्रतिशत तक गिरने की उम्मीद है।

News Hub