MCX Gold Rate : सोने के भाव पहुंचा सातवें आसमान, अब इतने हो गए 24 कैरेट गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold price hike)। मई माह के आखिर में आते आते सोने के दाम (MCX Gold Price) एक बार फिर से हाई हो गए हैं। एमसीएक्स पर सोने के रेट अचानक बढ़ गए हैं। इससे सोना खरीददार एक बार फिर से सोने की खरीददारी के लिए सोचने पर मजबूर हो गए हैं। चांदी के दामों (silver price today) में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस समय 22 और 24 कैरेट सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। खबर में जानिए क्या हो गए हैं सोने के लेटेस्ट रेट।
वायदा बाजार में सोने की कीमत -
घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें (sone ka bhav) अब चौंका रही हैं। MCX (Multi Commodity Exchange) पर 24 कैरेट सोना आज शुक्रवार 23 मई को लगभग 365 रुपये की तेजी के साथ 95,900 रुपये प्रति तोला हो गया है। कल इसके भाव 95,535 रुपये पर बंद हुए थे। चांदी भी प्रति किलो पर 285 रुपये महंगी हुई है, अब इसके रेट 98,080 रुपये (chandi ka bhav) प्रति किलोग्राम के करीब हो गए हैं।
सोने के भाव में तेजी का कारण -
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3304 डॉलर (gold rate today) प्रति औंस हो गई है। एक सप्ताह में ही विश्व स्तर पर सोना 3 प्रतिशत की तेजी से उभरा है। अमेरिकी सराफा बाजार में सोने का वायदा भाव 3,302 डॉलर (gold future price) प्रति औंस हो गया है। यहां भी एक वीक में सोना गिरावट पर ही रहा है। डॉलर कमजोर होने के कारण लोगों का रुझान सोने में निवेश (gold investment) की ओर बढ़ा है। मांग बढ़ने से भी सोने के रेट (gold rate update) हाई हुए हैं। अब कई देशों में चल रहे संघर्ष की वजह से भी सोने के रेट हाई हुए हैं।
सर्राफा बाजार में सोना का भाव -
भारत के अधिकतर शहरों में भी सोने के दाम (sona ka bhav) बढ़े हैं। अब 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये से भी अधिक बढ़ा है। यह अब 95,515 रुपए प्रति तोला हो गया है। 22 कैरेट सोने का रेट (gold rate 23 may 2025) अब बढ़कर 87,495 रुपए प्रति तोला पहुंच गया है। अगर बात करें 18 कैरेट सोने की तो यह 71,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी का ताजा भाव -
चांदी की कीमतों (silver price today) में इस समय लगातार गिरावट देखी जा रही है। अब चांदी का भाव 96,520 रुपए (chandi ka bhav) प्रति किलो हो गया है। पिछले माह यह 1 लाख से पार था, तब प्रति तोला सोना भी 1 लाख से पार जा चुका था।
इस साल तेजी से बढ़े सोना चांदी के दाम-
इस साल की शुरुआत से ही सोना चांदी (sona chandi ka bhav) में तेजी देखने को मिली है। अप्रैल माह तक तो इन दोनों धातुओं ने ग्राहकों के पसीने छुड़ाए रखे। 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट सोने का भाव (24K gold rate) 25 प्रतिशत तक बढ़ा है।
इस तरह आया भाव में अंतर-
साल के शुरू में 76000 रुपये के करीब बिकने वाला प्रति तोला 24 कैरेट सोना 95 हजार रुपए (24k gold rate) के भाव को भी पार कर गया है। चांदी का भाव (silver rate 23 may) साल के शुरू में 86 हजार रुपए प्रति किलो के करीब था जो अब 12 प्रतिशत से भी अधिक बढ़कर 96 हजार प्रति किलो के रेट को पार कर गया है।