home page

MCX Gold Rate : ढलान पर आया सोना, 0.74% लुढ़के दाम, जून तक इतनी रह जाएगी कीमत

MCX Gold Rate : सोने के दामों को लेकर एक बार फिर से गिर गए हैं। सोने के दाम ढलान पर आकर लुढ़कने शुरू हो गए हैं। सोने की इस गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। वहीं, आम उपभोक्ता सोने के दामों को लेकर खुश है। इस साल की बढ़ौतरी धीरे धीरे खत्म होती दिख रही है। 

 | 
MCX Gold Rate : ढलान पर आया सोना,  0.74% लुढ़के दाम, जून तक इतनी रह जाएगी कीमत

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना गिरकर पायदान पर आ चुका है। सोने की गिरती कीमतें निवेशकों के माथे की लकीरों को बढ़ा रही हैं।

 

सोना खरीदने वाले नए निवेशक भी असमंझस में हैं कि अभी गिरती किमतों में सोना खरीदे या नहीं। इसको लेकर एक्सपर्ट की ओर से भी राय दी गई है। आइए जानते हैं-

 

 

क्यों गिर रही है सोने की कीमत


सोने की कीमत बाजार में अनिश्चित्ता के कारण बढ़ी थी। ट्रंप की ओर से टैरिफ वॉर के चलते बाजारों की हालत पतली हो रही थी, इसी लिए निवेशकों ने बाजारों से अपने धन को निकालकर सोने में निवेशक करना शुरू कर दिया था। सोने को सेफ हेवन माना जाता है।

 

इसी लिए निवेशक सोने की ओर आर और मांग बढ़ने से सोने के दाम (MCX Gold Rate) बढ़ गए। अब टैरिफ वॉर नरम पड़ गया है और बाजार में हरियाली आई तो अच्छे मुनाफे के लिए निवेशक फिर से बाजार की ओर रूख कर गए हैं और सोने की कीमत फिर से गिरनी शुरू हो गई है। 


सोने ने दिया पॉजिटिव रिटर्न


सोने ने पिछले 11 साल में से 8 साल पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, जब पॉजिटिव रिटर्न नहीं भी दिया तो निवेशकों का बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होने दिया है। इसी करके निवेशकों ने सोने को चुना है। पिछले चार साल में सोने के दाम (MCX Gold Rate)लगभग दोगुने हो चुके हैं। 


2024 से डबल रिटर्न दे चुका था सोना


सोने के दाम इस साल बहुत तेजी से बढ़े थे। 2024 में सोने ने 12 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास रिटर्न दिया था। परंतु, 2025 की पहली तिमाही में ही सोने ने इससे लगभग दोगुना रिटर्न दिया। 76 हजार के आसपास से शुरू हुआ सोने का सफर 22 अप्रैल 2025 तक सर्राफा बाजार में एक लाख को पार कर गया था और एमसीएक्स पर भी सोने के दाम एक लाख के करीब पहुंच गए थे। एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Rate) 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। 

यहां से शुरू हुई उल्टी गिनती


सोने के दाम 22 अप्रैल के बाद काफी गिर गए हैं। सोना भाव (Gold Rate) 22 अप्रैल को एमसीएक्स पर 99,358 रुपये था। यह अब अपने हाई से 6,878 रुपये कम चल रहा है।

वहीं यह गिरकर 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर भी आ गया था। सोने के दामों में कुछ ही दिनों में यह बड़ी गिरावट आ गई है। इस सप्ताह में सोने ने इस साल गिरने का रिकॉर्ड बनाया है। 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम


एमसीएक्स पर सोना (MCX Gold Rate) 92480 रुपये पर बंद हुआ है। सोने की कीमत यह शुक्रवार 16 मई की है। शुक्रवार को सोना वीरवार के मुकाबले 689 रुपये कम पर बंद हुआ है। यानी 0.74% की गिरावट एक ही दिन में दर्ज की गई है। इस सप्ताह सोने में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को सोने का लॉ लेवल 91615 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं, हाई लेवल, 93550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। शुक्रवार को सोना (MCX Gold Rate) 92,859 रुपये पर खुला था। वहीं, इससे पहले सोना 93,169 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 


जून तक इतने हो जाएंगे सोने के दाम


सोने के दामों को लेकर एक्सपर्ट राजेश वर्मा का कहना है कि जून तक सोना गिरावट के दौर से गुजरता दिखाई दे सकता है। सोने के दाम (MCX Gold Rate) जून तक गिरकर 88  हजार से 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में आ सकते हैं।

इसके पीछे कारण यहीं हैं कि फिलहाल सोने की डिमांड कम है और सोने का स्पोट प्राइज 90 हजार के आसपास ही बना हुआ है। बाजार के हालात अभी पहले से ठीक हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हैं, इसी लिए वो अपने स्टॉक में सोना भी रखे हुए हैं। 

News Hub