MCX Gold Rate : सोने के दामों में फिर से गिरावट, इतना सस्ता हो गया 24 कैरेट गोल्ड
MCX Gold Rate : जून माह की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और अब 10 दिन बाद सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने की बढ़ती कीमतों के बाद अब लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत (Gold Latest Rate)में गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड के रेट सस्ते हो गए हैं। आइए जानते हैं आज 10 जून को सोने के रेट क्या चल रहे हैं।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने की कीमतों में जोरदार उछाल के बाद अब सोने की कीमतें गिरती नजर आ रही है। सोने के दाम (Sone Ke Bhav) में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है।
कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय में आप 24 कैरेट गोल्ड को बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज गोल्ड के रेट चल रहे हैं।
सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इस समय में एमसीएक्स पर 5 अगस्त गोल्ड फ्यूचर ने 773 रुपये की गिरावट के बाद अब 96400 का स्तर छू लिया है।
बताया जा रहा है कि सोने की कीमतों में यह कमजोरी अमेरिका और चीन ट्रेड डील को लेकर बढ़ते पॉजिटिव डेवलपमेंट के बाद दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही आज 10 जून को घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों (Sone Ki kimatein)में गिरावट दर्ज की गई है।
अगर बात करें इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट (Gold rates in international market)की तो आज इसकी कीमतें 3,310 डॉलर प्रति औंस से नीचे ट्रेड कर रही। जिसे यूएस-चीन ट्रेड डील को बताया जा रहा है।
क्या आने वाले दिनों में ओर घटेंगे सोने के दाम
जानकारी के अनुसार "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump)का कहना है कि उनकी सरकार ट्रेड डील को लेकर चीन के साथ बातचीत में बेस्ट परफॉर्मेंस दे रही है और उनकी बातचीज से सोने की कीमतों पर सकारात्मक नतीजों की उम्मीद जताई जा रही है।
इससे पहले बीते दिन भी देश के सर्राफा बाजार में गोल्ड के हाजिर भाव (spot price of gold)में नरमी देखी गई थी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 95864 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है।
कैसी चल रही सोने की चाल
अभी फिलहाल में तो इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव (Gold prices in international market) अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कमेंट्री और अमेरिका में आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।
न्यूयॉर्क फेड सर्वेक्षण से यह मालूम हुआ है कि अभी वैसे तो मुद्रास्फीति की आशंका कम है और इसके साथ ही कंज्यूमर सेंटिमेंट में सुधार हुआ है।