home page

MCX Gold Rate : मुंह के बल गिरे सोने के भाव, पिछले 3 दिन में 10 ग्राम गोल्ड की कीमतों में इतनी आई गिरावट

MCX Gold Rate : सोने की खरीदारी करने वाले और निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों जहां सोने की कीमतों में लंबी छलांग लगाते हुए 1 लाख रुपये तोले के आंकड़े को पूरा किया था। लेकिन अब तीन दिन में सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। 

 | 
MCX Gold Rate : मुंह के बल गिरे सोने के भाव, पिछले 3 दिन में 10 ग्राम गोल्ड की कीमतों में इतनी आई गिरावट

HR Breaking News - (Gold rate)। डबल इंजन की तरह रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे सोने की कीमतों पर ब्रेक लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सोने के दाम (Sone Ka Bhav) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 


दरअसल, चीन और फेड चेयरमैन को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद से सोने की कीमतों (Gold Rate) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना 1 लाख रुपये तोला महंगा होने के बाद से गिरावट का सिलसिला जारी है। बता दें कि बीते 3 तीन में सोने के भाव में  4,000 रुपए की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद अब सोना सस्ता होकर 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 

 चांदी भी हुई सस्ती - 

सोने में गिरावट के बाद चांदी (Silver latest rate) भी सस्ता हो गई है। लेकिन आज 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद, MCX पर सोने का जून वायदा शुक्रवार, 25 अप्रैल को इंट्राडे ट्रेड में 1 प्रतिशत से ज्यादा सस्ता हो गया है। क्योंकि वैश्विक टैरिफ युद्ध पर चिंताओं के कम होने के बीच निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की है। दोपहर 2 बजे के आसपास, MCX पर सोना 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94,991 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो 94,950 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया था।

मुनाफावसूली के बीच सोना सस्ता - 


सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि चीन के अमेरिकी आयातों में कटौती की जा सकती है, जिसकी वजह से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद बढ़ने से वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मूनाफावसूली शुरू हो गई है। 


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक “चीन कुछ अमेरिकी आयातों को अपने 125 प्रतिशत टैरिफ से छूट दे सकता है और वह कंपनियों से पात्र वस्तुओं की पहचान करने के लिए कह रहा है। 

डॉलर इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की हुई वृद्धि - 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि चीन के साथ व्यापार पर चर्चा चल रही है। ट्रम्प प्रशासन विश्व स्तर पर अपने व्यापार साझेदारों के साथ बातचीत कर रहा है, तथा अनुकूल व्यापार समझौतों की उम्मीद बहुत ज्यादा है। इस बीच, डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों (Gold Price) पर प्रभाव डाला है। डॉलर इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. लेकिन सोने की कीमत डॉलर में होती है, इसलिए मजबूत अमेरिकी मुद्रा विदेशी खरीदारों के लिए सोने को अधिक महंगा बना देती है, जिससे इसकी मांग कम हो जाती है।

सोना खरीदने का सही मौका कब? 

इस समय सोने की कीमतों (Gold Rate) में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन ट्रंप की टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक घटनाओं को देखते हुए कीमत में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। 


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्पष्टता की कमी और लगातार टैरिफ वॉर (tariff war) पर तनाव को देखते हुए, सोने की कीमत अभी अस्थिर रहेगी। ऐसे में यदि आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह कदम उठाने से पहले मार्केट में ताजा रेट जरूर चेक लें।