MCX Gold Rate : गिरावट के बाद फिर आई सोने में तेजी, ये हो गए 24 कैरेट गोल्ड के दाम
MCX Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने के दाम अचानक से बढ़ गए हैं। कुछ ही घंटे में सोने ने रिवाइव करना शुरू कर दिया है। सोने के दामों में मंगलवार की तगड़ी गिरावट के बाद यह रेट हुए हैं।

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम लगातार घटते बढ़ते रहते हैं। सोना इस साल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोने के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ता लगातार सोने से दूरी बना रहे हैं। इस बार 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि 25 प्रतिशत के आंकड़े से आभूषण खरीद गिर गई है।
क्यों बढ़ गए सोने के दाम
सोने के दाम इन दिनों बढ़ने का कोई खास कारण नहीं दिख रहा है। मंगलवार को इजराइल इरान युद्ध विराम के चलते सोना एकदम से गिर गया था। यह सोने में बड़ी गिरावट थी, इतनी गिरावट एकदम आने के बाद अब सोने के दाम स्पॉट प्राइज पर करेक्ट हो रहे हैं। इसी लिए दौबारा से सोने के दाम (MCX Gold Rate) बढ़ गए हैं।
इस साल कितने बढ़ चुके हैं सोने के दाम
सोने के दामों में इस साल तगड़ी बढ़त दर्ज की गई है। साल की शुरुआत में सोना 76 हजार के आसपास था। इसके बाद सोने के दाम एक लाख को पार कर चुके हैं। सोने के दाम (MCX Gold Rate) काफी तेजी से बढ़े हैं। सोने ने 34 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर काफी बढ़ गए हैं। सोने के दाम बहुत तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 97436 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा चुका है।
वहीं, दिन में 12:16 बजे सोना 97288 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। सोने के दामों में 265 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना 0.27% बढ़ा है। कल सोना 97,023 पर बंद हुआ था।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर आगे भी गिरावट का अनुमान है, क्वांड म्यूचुअल फंड, सिटी रिसर्च और जॉन मिल्स ने गिरावट के ही अनुमान लगाए हैं। जॉन मिल्स के अनुसार साल के अंत तक सारी परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी और सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आएगी। सोने की आपूर्ति ज्यादा और मांग कम होने से कीमत गिरेंगे।
उनके अनुसार दिसंबर 2025 तक सोने के दाम (Gold Rate) 1800 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएंगे। भारतीय मुद्रा के हिसाब से 24 कैरेट सोने की कीमत 56,000 रुयये प्रति दस ग्राम तो 22 कैरेट सोने की कीमत 51,296 रुपये प्रति दस ग्राम होगी।