home page

MCX Gold Rate : तगड़ी गिरावट के बाद सोना संभला, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के रेट

Gold Rate Updates : कुछ ही दिनों में जूलाई के महीने की शुरुआत होने वाली है और अभी भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों से सोने में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब तगड़ी गिरावट के बाद सोना (Sone Ke Bhav) संभल गया है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि 10 ग्राम सोने के रेट कितने बढ़ गए हैं।

 | 
MCX Gold Rate : तगड़ी गिरावट के बाद सोना संभला, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब सोने की कीमतों में आई ताबड़तोड़ गिरावट के बाद अब एक बार फिर सोना रफ्तार भरता नजर आ रहा है।

 

आज 25 जून को सोने की कीमतों में मजबूती आई है। आइए खबर में जानते हैं 10 ग्राम गोल्ड के भाव (price of 10 gram gold) में कितना इजाफा हुआ है।

 

MCX पर गोल्ड के भाव 
 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार ही नहीं घरेलू बाजार में भी सोने में खूब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वहीं, आज 25 जून को MCX पर भी गोल्ड (Gold Rates on MCX) रफ्तार भरता नजर आ रहा है।  

आज MCX पर गोल्ड के भाव में 296 रुपए की मजबूती आई है, जिसके बाद इसका भाव 97319 पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भी यही हाल है। चांदी के भाव भी 486 रुपए चढ़कर 105403 पर ट्रेड कर रहे हैं। 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का हाल
 

एमसीएक्स पर जहां सोने में उछाल आया है। वहीं, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव (gold price in international market) 60 डॉलर लूढ़के हैं, जिसके बाद इसके भाव 3340 डॉलर के नीचे आ गए हैं। वहीं, चांदी भी 36 डॉलर के नीचे कायम है।

वहीं, घरेलू बाजार में सोने के भाव (Gold rates in domestic market) 2400 रुपए टूटे हैं, जिसके बाद इसके भाव 99,400 के नीचे कारोबार कर रहा है और चांदी 1900 रुपए की गिरावट के साथ 1,05,000 के नीचे ट्रेड  कर रहे हैं।

घरेलू बाजार में सोने का भाव
 

ईरान और इजरायल में युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) में खूब उतार-चढ़ाव आ रहा है। आज 25 जून को  राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 900 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव गिरकर 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। एक्सपर्ट  का कहना है कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले ट्रेडिंग सेशन में 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई थी।


आज 25 जून को घरेलू बाजरा में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड के भाव (24 Carat gold prices) में 800 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद ये 98,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि दो दिन पहले ये 99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Prices) में भी 1,000 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद ये 1,04,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है। इससे पहले चांदी 1,05,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।