home page

MCX Gold Rate : सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी, अब इतने हो गए 10 ग्राम सोने के रेट

Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दिवाली से पहले सोना नए शिखर पर जा पहुंचा है। आज सोना इतना ज्यादा महंगा हो गया है की प्रति 10 ग्राम खरीदना भी काफी मुश्किल हो गया है। चलिए जानते हैं इसके लेटेस्ट रेट-

 | 
MCX Gold Rate : सोने की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी, अब इतने हो गए 10 ग्राम सोने के रेट 

HR Breaking News - (Gold-Silver Price Today)। सोने और चांदी की रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। फिलहाल त्योहारों का सीजन चल रहा है और दोनों कीमती धातुओं में तगड़ा उछाल देखने को मिला है 75 से 76000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना 110000 रुपए के भी पर जा पहुंचा है। सोने और चांदी के रेट आए दिन नई-नई रिकॉर्ड बना रहे हैं। 

सोने चांदी का ताजा भाव - 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,21,799 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी में भी तेजी आई है, जिसके बाद चांदी 1,50,783 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचे हैं। घरेलू वायदा बाजार में आज सोना (Gold Today Rate) 1,109 रुपए महंगा होकर 1,22,220 प्रति 10 ग्राम की नई शिखर पर जा पहुंचा है।

एमसीएक्स पर चांदी (Silver Latest Rate) वायदा में भी तगड़ा उछाल आया है। 2,387 रुपए या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 1,48,179 रुपए प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सराफा बाजार (Delhi Gold Silver rate) में सोना महंगा होकर 124000 प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर जा पहुंचा है। हालांकि, चांदी अपने उच्चतम स्तर से 3400 रुपए सस्ती होकर 1,54,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।


सोने चांदी का ताजा भाव - 

       24 कैरेट    119941     121799 
       23 कैरेट    119461      121311 
      22 कैरेट    109866     111568 
      18 कैरेट    89956     91349 
      14 कैरेट    70166     71252 
      999    149441 रुपये प्रति किलोग्राम    150783 
    


पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार (Delhi Gold Rate) में मंगलवार को सोने की कीमत ₹700 महंगी होकर 124000 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। कहीं चांदी अपने नए स्तर से 3400 गिरकर 1,54,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना (Sona Ka Bhav) सोमवार को 1,23,300 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था स्थानीय सराफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 700 बढ़कर 1,23,400 प्रति 10 ग्राम  उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,22,700 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।

सोने चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने कही बड़ी बात - 


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की नरम मौद्रिक नीति की अपेक्षााओं और सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की निरंतर मांग के कारण सोने की कीमतें (gold Rate) रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, जबकि तकनीकी रूप से यह जरूरत से ज्यादा खरीद वाला क्षेत्र था। इस बीच, अमेरिका में 7 दिनों से विभिन्न विभागों में कामकाज ठप है और अभी भी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है।