home page

Noida Property Rates Hike : नोयडा में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे प्रोपर्टी के रेट, 50 लाख की प्रोपर्टी हो गई इतने करोड़ की

Property Rates Hike : नोएडा रियल एस्टेट बाजार तेजी से ग्रोथ कर रहा है। पिछले कुछ ही सालों में नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। अगर आपने 10 साल पहले नोएडा में 50 लाख की भी कोई प्रॉपर्टी खरीदी है तो अब उसकी कीमत करोड़ में जा पहुंची है। चलिए जानते हैं कहां कितने बढ़े रेट - 

 | 
Noida Property Rates Hike : नोयडा में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे प्रोपर्टी के रेट, 50 लाख की प्रोपर्टी हो गई इतने करोड़ की

HR Breaking News - (Noida Property Rates Hike) नोएडा एक तेजी से विकसित होता हुआ शहर है। उत्तर प्रदेश का यह प्रमुख औद्योगिक केंद्र भी है। देश की कई बड़ी कंपनियों के हैड ऑफिस नोएडा में है। सरकार भी नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने में लगी हुई है। इसी वजह से नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी जबदरस्त उछाल देखने को मिला है। नोएडा में आज से 10 साल पहले किसी ने 50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी होगी तो आज उसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से उपर जा पहुंची है।


 नोएडा में कई हाई सोसाइटी (Noida High Society) बसाई गई हैं और कई बड़े प्रोजेक्टस बने हैं। यहां हर बड़ी कंपनियों के ऑफिसों मौजूद हैं। लग्जरी फ्लैट्स में रहने वालों को भी नोएडा शहर ने आकर्षित किया है। आज हर किसी का सपना बन गया है कि उसका नोएडा में एक छोटा या बड़ा फ्लैट (noida flat rate) जरूर हो। यही वजह से है कि यहां पर पिछले 10 साल में प्रॉपर्टी की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। 

10 साल पहले 50 लाख में खरीदी प्रॉपर्टी अब हो गए इतने रेट - 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज से एक दश्क यानी 10 साल पहले नोएडा में एक फ्लैट 50 लाख रुपये में मिल जाता था, लेकिन अब 2025 में उसकी कीमत डबल हो चुकी है। 2015 में 50 लाख रुपये में मिलने वाले फ्लैट का रेट अब लगभग 1 करोड़ रुपये हो गया है। 


नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कभी कम कीमत (Greater Noida Property Rates) में अच्छा फ्लैट या घर मिल जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में शहर का तेजी से विकास हुआ है। बेहतर सड़क सुविधा,  सही तरह से नियोजित आवासीय क्षेत्र, और मनोरंजन के लिए पार्क और खेल के मैदान को डेवलेप किया गया है। एक तरह से अब नोएडा लग्जरी प्रॉपर्टी (noida property News) का हब बन चुका है। कुछ वर्ष पहले नोएडा में 35 से 75 लाख रुपये में अच्छे फ्लैट्स मिल जाते थे, वहीं अब नए फ्लैट्स के रेट 1 करोड़ रुपये से ऊपर जा पहुंचे है। इतने रेट में अगर आप फ्लैट खरीदने जाएंगे तो बहुत कम एरिया ही खरीद पाएंगे। 

2023 में कई हजार करोड़ रुपये में बिके फ्लैट-

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में नोएडा में टोटल (noida flat sale) 14,822 फ्लैट्स बिके हैं जिनकी कुल कीमत लगभग 24,944 करोड़ रुपये रही है। यह जानकारी रियल एस्टेट कंसल्टेंट JLL की रिपोर्ट में बताई गई है। वहीं, अगर साल 2022 में इस आंकड़े पर नजर डालें तो एक फ्लैट का औसत रेट (noida flat rate) 1.24 करोड़ रुपये रहा था, जो साल 2023 में बढ़कर 1.68 करोड़ रुपये के पार जा पहुंची। इसका मतलब यह है कि इन बेचे गए फ्लैट्स में से 23 प्रतिशत फ्लैट्स के रेट 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। 


प्रॉपर्टी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी - 

आज से छह साल पहले की बात करें तो नोएडा कई इलाकों में एक तीन बेडरूम वाले फ्लैट का रेट (noida flat rate) लगभग 5,800 रुपये प्रति वर्ग फुट रहा था। अब उसी फ्लैट की कीमत 10,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से भी ज्यादा हो गई है। इवी काउंटी (Country Group) का उदाहरण लें तो साल 2019 में इसका रेट 6,000 रुपये प्रति वर्ग फुट था, लेकिन अब इसके रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की कीमत लगभग 15,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक जा पहुंची है। 


प्रॉपर्टी एक्सपर्ट का कहना है कि नोएडा में पिछले कुछ ही सालों में प्रॉपर्टी की कीमतों में रिकॉर्ड (noida property rates) तेजी देखने को मिली है, जिस तरह से नोएडा तेजी से विकसित होता जा रहा है और यहां हर लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस हिसाब से आने वाले समय में यहां प्रॉपर्टी के रेट दोगुने तीन गुना बढ़ सकते हैं।