home page

Onion Rate Hike : टमाटर के बाद अब प्याज सातवें आसमान, जानिए मंडी में क्या चल रहा है भाव

Onion Rate Hike : बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहद परेशान है। सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आपको बता दें कि अब टमाटर के बाद प्याज के दाम भी सातवें आसमान पर पहुंचने वाले है...
 | 
Onion Rate Hike : टमाटर के बाद अब प्याज सातवें आसमान, जानिए मंडी में क्या चल रहा है भाव

HR Breaking News, Digital Desk- प्याज पर भी महंगाई का रंग चढ़ने लगा है। किसानों को रूलाने के बाद अब प्याज उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने लगी है। बारिश से नुकसान के कारण प्याज के दाम भी बढ़ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक आगे इसकी कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश से भंडारण वाली प्याज को नुकसान से चढ़े दाम-

- महीने भर में मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की प्रमुख मंडी पिंपलगांव में प्याज के थोक भाव 200 से 1,700 रुपये से बढ़कर 350 से 2,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।

- दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस दौरान ये भाव 375 से 1,500 रुपये से बढ़कर 750 से 2,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।

- उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार महीने भर में प्याज की औसत खुदरा कीमत में करीब 3 रूपये बढ़कर 25 रुपये किलो हो गई है।

- सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढ़वे ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अस्थाई भंडार गृहों में 25 से 30 फीसदी प्याज का भंडारण होता है। बारिश के कारण इनमें रखी प्याज को नुकसान हुआ है। जिससे प्याज की कीमतें 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी हैं।

- आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारी पी एम शर्मा ने कहा कि बारिश से नुकसान के कारण मंडी में अच्छी गुणवत्ता की प्याज की कमी है। जिससे इस प्याज के भाव बढ़े हैं।

- महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्याज किसान संतराम डोंगरे ने बताया कि बारिश से भंडारगृहों में रखा प्याज गीला हो गया है। इसलिए किसान खराब प्याज को निकालने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इसके दाम सुस्त हैं। लेकिन अच्छी गुणवत्ता वाली प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।

आगे और महंगी हो सकती है प्याज-

डोंगरे ने कहा कि वैसे तो प्याज की भरपूर उपलब्धता है। लेकिन बारिश के कारण प्याज को नुकसान हुआ है। जिससे अच्छी गुणवत्ता वाली प्याज की कमी हो सकती है। इसलिए आने वाले दिनों में प्याज के भाव 4 से 5 रुपये किलो बढ़ सकते हैं।

गाढ़वे कहते हैं कि आगे प्याज के दाम बढ़ने की संभावना है। लेकिन बहुत ज्यादा तेजी के आसार नहीं है क्योंकि इस साल भी प्याज का उत्पादन अधिक है। साथ ही भंडारण भी खूब हुआ है।