Personal Loan बन रहा लोगों की पसंद, जरूरत पर FD या निवेश से नहीं निकाल रहे पैसा, यह है कारण
HR Breaking News : (Personal Loan News) पर्सनल लोन का चलन पहले के मुताबिक अब काफी ज्यादा बढ़ गया है। अब लोग जरूरत पड़ने पर एफडी तोड़ने या फिर निवेश से पैसे निकालने की बजाय पर्सनल लोन लेने की ओर भागते हैं। ज्यादा जरूरत नहीं होने पर भी कुछ लोग तो घूमने फिरने के लिए पर्सनल लोन का सहारा ले रहे हैं। आइए के माध्यम से आपको बताते हैं की पर्सनल लोन लोगों की पसंद क्यों बनता जा रहा है-
कोटक महिंद्रा बैंक के एक अधिकारी का कहना है कि लोन लेने वाले ग्राहकों का लाइफस्टाइल अब बदलता जा रहा है। अब यह सिर्फ जरूरतमंदों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मध्यम और अमीर वर्ग के लोग भी पर्सनल लोन की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
RBI की सख्ती के बाद बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल ऐप्स के जरिए तेजी से दिए जा रहे छोटे पर्सनल लोन (Personal Loan Process) पर सख्ती के बाद हालात में बदलाव देखने को मिल रहा है। RBI की कड़ी निगरानी के बाद बैंकों ने पर्सनल लोन (RBI New Rules) देने के नियम पहले की तुलना में काफी सख्त कर दिए हैं।
Equifax Credit Information Services के एमडी के अनुसार, जिन लोगों का कोई क्रेडिट इतिहास (credit history) नहीं है या जिनका बैंक के साथ पहले से कोई संबंध नहीं रहा है, उन्हें पर्सनल लोन (personal loan) या क्रेडिट कार्ड (credit card) देने में बैंक अब ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं।
हालांकि, बैंकिंग क्षेत्र के जानकारों (Experts in the banking sector) का मानना है कि लोन मिलने की तेज और आसान प्रोसेस के कारण ऐसे लोग भी इन लोन की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिनके पास पहले से पर्याप्त बचत मौजूद है।
पर्सनल लोन लेना सही माना जा रहा
कोटक बैंक के अधिकारी (Kotak Bank News) का कहना है कि लोग अब पैसे की जरूरत होने पर अपनी जमा पूंजी या फिर निवेश को तोड़ने की बजाय पर्सनल लोन लेना सही मानते हैं और यह एक मजबूत ट्रेंड बनकर उभर रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारी का कहना है कि पर्सनल लोन लेने में अब लोग सामाजिक बुराई नहीं मानते हैं और पैसे की तंगी होते ही सबसे पहले लोग पर्सनल लोन लेने की ओर जाते हैं।
कोटक बैंक के अधिकारी का कहना है कि लोग अब घर की मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई जैसे जरूरी खर्चों के लिए कर्ज ले रहे हैं। इसके अलावा कई लोग विदेश यात्रा और शादी-ब्याह जैसे खर्च पूरे करने के लिए भी लोन का सहारा (Loan Process) ले रहे हैं।
पर्सनल लोन का क्यों बढ़ रहा चलन
लोग पर्सनल लोन (personal loan) की ओर तेजी से इसलिए भी रुख कर रहे हैं क्योंकि इसकी मंजूरी बहुत जल्दी मिल जाती है। बैंकों के सॉफ्टवेयर सीधे क्रेडिट ब्यूरो (credit bureau) से जुड़े होते हैं, जिससे ग्राहक की जानकारी तुरंत मिल जाती है। ECIS के एमडी के अनुसार, API के माध्यम से क्रेडिट रिपोर्ट तुरंत प्राप्त हो जाती है और पूरी प्रक्रिया करीब 10–15 सेकंड में पूरी हो जाती है।
इसके साथ ही जिन ग्राहकों का बैंक के साथ मजबूत और बड़ा लेन-देन होता है, उन्हें बैंक 10% से कम यानी सिंगल डिजिट ब्याज दर पर भी पर्सनल लोन देने के लिए तैयार रहते हैं।
पर्सनल लोन का चलन (Personal loan trends) हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। पर्सनल लोन अब सिर्फ जरूरतमंदों तक सीमित नहीं रह गया है। अब अमीर लोग भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। कई लोग अपने म्यूचुअल फंड (mutual fund) या लंबे समय के निवेश को छेड़े बिना खर्च पूरे करने के लिए लोन लेना बेहतर समझ रहे हैं। वहीं तकनीक के कारण अब लोन की मंजूरी (loan approval) और पैसा मिलना बेहद तेज हो गया है, जो कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाता है।
