hrbreakingnews.com

PF Balance Check 2026 : पीएफ बैलेंस चेक करने के 4 तरीके, इंटरनेट के बगैर भी जांच सकते हैं PF अकाउंट का पैसा

 
PF Balance Check 2026 : पीएफ बैलेंस चेक करने के 4 तरीके, इंटरनेट के बगैर भी जांच सकते हैं PF अकाउंट का पैसा

PF Balance Check 2026 Update : पीएफ अकाउंट हर कर्मचारी का खुलता है। पीएफ अकाउंट में सरकारी कंपनी हो या फिर प्राइवेट, कंपनी की तरफ से भी पैसा जमा होता है और कर्मचारियों के हिस्से से भी पैसा कटता है। वह पैसा एक अलग अकाउंट में जमा होता रहता है, जिस पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से यह पैसा मैनेज किया जाता है। 

 

PF Balance Check 2026

अगर आप नौकरी कर रहे हैं, नौकरी प्राइवेट है या सरकारी आपका PF का पैसा जरूर कटता होगा। हर कर्मचारी के लिए PF का पैसा भविष्य की बचत होती है। बहुत से कर्मचारियों को नहीं पता होता कि उनका पीएफ का पैसा कितना कटता है। कंपनी की तरफ से कितना पैसा जमा कराया जाता है और PF Balance Check 2026 कैसे करें। हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे PF Balance Check 2026 कर सकेंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
 

बहुत से कर्मचारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि वह अपना PF Balance Check 2026 कैसे करें। इसके लिए कर्मचारी दूसरों की सहायता लेते हैं या फिर सीएससी सेंटर में जाना पड़ता है, लेकिन आप घर बैठे मोबाइल फोन पर ही अपने पीएफ खाते में जमा रकम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको अगर दिन में बार-बार भी PF बैलेंस चेक करना है तो आप खुद से इसे चेक कर सकते हैं। आपको किसी दूसरे व्यक्ति की मदद नहीं लेनी होगी। आप यह पता लगा सकते हैं कि आपकी कंपनी ने आपको कितने रुपए दिए हैं, आपको किस साल कितना ब्याज मिला है। खाते में कुल कितनी रकम है। आपके कितने रुपए कटे हैं। हम आपको PF Balance Check 2026 के चार आसान तरीके बताएंगे। 

 


इन चार तरीकों से कर सकते हैं PF Balance Check 2026

 
अगर आपको पीएफ का पैसा चेक करना है तो आप 4 तारीके से PF Balance Check 2026 कर सकते हैं। चारों तरीके आप अपने मोबाइल में प्रयोग कर सकते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अपने फोन में उमंग एप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप मोबाइल फोन में सिंपल SMS के माध्यम से भी PF Balance Check 2026  की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए UAN नंबर की आवश्यकता पड़ती है। यह नंबर भी बहुत से कर्मचारियों को नहीं पता होता है, चलिए इस लेख के अंत तक जानते हैं पीएफ अकाउंट के बारे में सब कुछ। 

 


PF Balance Check 2026  लेख में मिलेगी यह महत्वपूर्ण जानकारियां 

 

लेख का विषय PF Balance Check 2026
संस्थान एम्पलाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO)
योजना का नाम एम्पलाइज प्रोविडेंट फंड (EPF)
बैलेंस की जांच करने के तरीके चार आसान तरीके
प्रथम तरीका आधिकारिक वेबसाइट 
दूसरा तरीका उमंग एप
तीसरा तरीका मिस्ड कॉल सर्विस 
चौथ तरीका एसएमएस 
आवश्यक जानकारी UAN और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 
मिस्ड कॉल नंबर 9966044425 
SMS नंबर 7738299899 
लॉगइन का तरीका UAN और पासवर्ड
ऑफिशल वेबसाइट www.epfindia.gov.in
हमारी वेबसाइट https://hrbreakingnews.com/

 

PF Balance Check 2026 पर नया अपडेट 


PF Balance Check 2026 के बारे में आपको पता होना चाहिए कि आपको जरूरी नहीं है कि यह चेक करने के लिए आप अपनी कंपनी के एचआर या फिर किसी CSC सेंटर पर ही जाकर चेक करें। PF Balance Check 2026 करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति की हेल्प लेने की भी आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आपका मोबाइल फोन ही काफी है।

आप अपने EPFO की आधिकारिक जानकारी से UAN और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके खाते की जानकारी ले सकते हैं या फिर मिस्ड कॉल या SMS सर्विस के माध्यम से PF की रकम का पता कर सकते हैं। वहीं मिस्ड कॉल और एसएमएस सर्विस PF Balance Check 2026 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नंबर भी दिए गए हैं, जिन पर आप एसएमएस या मिस्ड कॉल करके अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। बता दें कि हर महीने आपके खाते में पीएफ की अमाउंट (PF Balance Check 2026) जमा होती है। यहां आपकी सैलरी में से एक अंश कटता है, वहीं कंपनी की तरफ से भी कुछ हिस्सा दिया जाता है। इस पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। ताजा जानकारी के अनुसार ईपीएफओ पर सरकार की तरफ से 25000 रुपये सैलरी तक पर PF काटना अनिवार्य किया गया है। 

 

PF Balance Check 2026 के लिए आवश्यक टूल्स 
अगर आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करना है तो आपके पास कुछ चीज अवश्य होनी चाहिए। इसमें अलग-अलग चार चीज बहुत महत्वपूर्ण है। चलिए जानते हैं संक्षिप्त में-

 

1. UAN Number
अगर आपका पीएफ अकाउंट है तो सबसे पहले आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानि यूएएन नंबर होना आवश्यक है। पीएफ सदस्य की पहचान के लिए यह एक विशिष्ट संख्या होती है। इसके माध्यम से ही आप ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

 

 

2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर for PF Balance Check 2026


अगर आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है तो दूसरा आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इस नंबर के माध्यम से ही आपके पास OTP आएगा। वहीं मिस्ड कॉल और एसएमएस से संबंधित बैलेंस भी आप इस नंबर से ही प्राप्त कर सकते हैं। 

 


3. UAN Password


पासवर्ड का पता होना जरूरी है। अगर आपको अपना UAN पासवर्ड पता है तो आप आसानी से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। पासवर्ड नहीं पता है तो आप आधिकारिक पोर्टल पर इसको दोबारा से जनरेट कर सकते हैं, जिसके लिए आपके पास अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। 

 

 

4. Internet and Mobile Number 


आप PF का बैलेंस चेक करने के लिए इंटरनेट के माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप बगैर इंटरनेट के भी एसएमएस और मिस्ड कॉल के माध्यम से अपने अकाउंट के बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपका UAN नंबर एक्टिव होना जरूरी है और उससे आपकी जानकारी जुड़ी होनी जरूरी है। 


4 तरीकों से चेक कर सकते हैं PF Balance Check 2026

Step 1 : पहला तरीका ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर PF Balance Check 2026 


PF का बैलेंस चेक करने का सबसे पहला तरीका आधिकारिक वेबसाइट है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर EPFO Passbook Portal खोल सकते हैं। यह आप अपने मोबाइल में ही खोल सकते हैं। इसमें सबसे पहले आपको UAN नंबर दर्ज करना होगा। दूसरे नंबर पर आपको पासवर्ड और स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देनी होगी। EPFO Login करने के बाद अपना पीएफ पासबुक खोलना होगा। यहां उपलब्ध सदस्य खाता या मेंबर आईडी का चयन करें और फिर जमा पैसे और उपलब्ध बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर लें। इसमें आप वह सभी चीज डिटेल्स जान सकते हैं कि कंपनी ने कितना पैसा दिया है, आपका खुद का कितना पैसा कटा है और ब्याज की स्थिति क्या है। 

Step 2 : दूसरा तरीका UMANG App for PF Balance Check 2026 


बैलेंस चेक करने का दूसरा तरीका आप उमंग एप (UMANG App) के माध्यम से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप अपने मोबाइल में उमंग एप (UMANG App) डाउनलोड कर सकते हैं। एप में लॉगिन करें और मांगी गई प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद इसमें ईपीएफओ सर्च करें। उपलब्ध विकल्पों में कर्मचारी सेवाओं को पासबुक से संबंधित सुविधा का चयन करें। मांगी गई जानकारी भरकर आप अपने पीएफ या पासबुक और खाते के विवरण को देख सकते हैं। ईपीएफओ पोर्टल पर उपलब्ध मौजूद दिशा निर्देश देख सकते हैं। UAN सेवाएं उमंग एप के आधार पर आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई हैं।  

Step 3 : तीसरा तरीका मोबाइल नंबर से PF Balance Check 2026 


आप अपने मोबाइल में बिना इंटरनेट के भी PF Balance Check कर सकते हैं। आपको इसके लिए बस एक मोबाइल नंबर होना जरूरी है जो आपका पीएफ अकाउंट से लिंक हो। आप इस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसमें आपको 99660 44425 नंबर पर मिस कॉल करनी होगी। कॉल अपने आप कट जाएगी और आपको एसएमएस के माध्यम से पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए आपका UAN सक्रिय होना आवश्यक है। रिकॉर्ड में जानकारी उपलब्ध होना भी आवश्यक है। एसएमएस नहीं आता है तो आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या खाते की स्थिति आपको जांच करानी होगी। मिस्ड कॉल से मिलने वाली जानकारी में आपको आधिकारिक वेबसाइट की तरह विस्तृत जानकारी तो नहीं मिलेगी लेकिन पीएफ बैलेंस का पता चल जाएगा। 

Step 4 : PF Balance Check 2026 by SMS 
अपने पीएफ के बैलेंस को चेक करने के लिए साधारण एसएमएस भी भेज सकते हैं। आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से एसएमएस भेज सकते हैं जो आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं। सबसे पहले मोबाइल नंबर में मैसेज का विकल्प खोलें, जेनरेट न्यू मैसेज पर क्लिक करें, यहां पर लिखें EPFOHO और साथ में UAN नंबर। इसको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर भेज दें। अगर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है तो आपके पास एसएमएस के माध्यम से जवाब आ जाएगा और इससे आपका पीएफ बैलेंस का पता चल जाएगा। 


आपको एसएमएस भेजते समय एक बात का ध्यान रखना है कि एसएमएस टाइप करते हुए अपने 12 अंकों का UAN और ऊपर दिया गया कोड अवश्य डालना होगा। उदाहरण के लिए EPFOHO 123456789012 टाइप करें। आप इस तरीके से नंबर से एसएमएस को टाइप करके भेज दें। आपको बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी अगर। आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो आप इसमें आखिरी में HIN लिख दें, उदाहरण के लिए EPFOHO 123456789012 HIN।


PF Balance Check 2026 : पीएफ बैलेंस कब कब होता है अपडेट 
पीएफ बैलेंस हर महीने अपडेट होता है। जब भी आपकी सैलरी आई है, उसके बाद पीएफ बैलेंस कुछ दिन के अंदर अपडेट हो जाता है। कंपनी कर्मचारियों के वेतन से पीएफ का हिस्सा काटकर संबंधित खाते में जमा करती है। अगर कंपनी की तरफ से यह जमा नहीं कराया जाए तो कंपनी पर कार्रवाई भी की जा सकती है। अगर आपकी सैलरी से पीएफ कट रहा है और आप भी इसकी जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको उपरोक्त स्टेप्स फॉलो करने होंगे और आप अपने पीएफ के बैलेंस (PF Balance Check 2026) के बारे में जानकारी आसानी से ले सकते हैं। बताते चलें कि पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए कोई रुपया नहीं लगता है। आप फ्री में आधिकारिक वेबसाइट हो या फिर एसएमएस सर्विस इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने पीएफ अकाउंट से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पैसा भी निकाल सकते हैं। सबसे ज्यादा सावधानी की बात यह है ध्यान रखें कि आप किसी को भी अपना ओटीपी ना दें और सभी से अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। अगर आपको किसी प्रकार की परेशानी होती है तो ईपीएफओ से संपर्क कर सकते हैं। 


PF Balance Check 2026 Important Links

UAN Member Portal Click Here
PF Balance / Passbook Click Here
Official EPFO Website Click Here
UMANG App Click Here

 

PF Balance Check 2026 FAQs

1. क्या मोबाइल से चेक कर सकते हैं पीएफ का बैलेंस बिल्कुल? 


आज आपके मोबाइल में हर चीज का समाधान है। आप अपने मोबाइल के माध्यम से अलग-अलग चार प्रकार से पीएफ के बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पासबुक वेबसाइट, मिस्ड कॉल सर्विस, एसएमएस सर्विस और उमंग एप शामिल है।


2. क्या UAN के बिना PF Balance Check हो सकता है? 


आपको अगर अपना ऑनलाइन पासबुक से या फिर किसी भी माध्यम से पीएफ का बैलेंस चेक करना है तो इसके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके बगैर आप पीएफ का बैलेंस चेक नहीं कर सकते। अगर आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर नहीं है तो यह भी आप अपने मोबाइल के माध्यम से ही जनरेट कर सकते हैं। 

3. PF Balance Check 2026 करने का क्या तरीका है? 


अक्सर लोग पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए सोचते हैं कि उन्हें कंपनी से ही इसकी जानकारी मिलेगी, लेकिन आप अपने मोबाइल में ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से इसको जांच सकते हैं।


4. बिना पासवर्ड के पीएफ देखना क्या संभव है? 


आप बिना पासवर्ड के भी PF Balance Check 2026 कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसएमएस या मिस्ड कॉल सर्विस का प्रयोग करना होगा। वहीं वेबसाइट पर पासबुक खोलने के लिए आपको पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

5. PF Balance Check 2026 missed call number क्या है? 


पीएफ जानकारी के लिए आपको 9966044425 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इस नंबर की आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी पुष्टि कर सकते हैं।  

6. एसएमएस के माध्यम से PF Balance Check कैसे करें? 


आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजकर अपने ईपीएफओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

7. हर महीने का पैसा ना दिखे तो क्या करें? 


अगर कंपनी की तरफ से हर महीने आपके पीएफ में पैसा जमा नहीं कराया गया है तो आपको EPFO से संपर्क करना चाहिए। 

8. पीएफ चेक करने में लगती है कोई फीस? 


नहीं, पीएफ चेक करने के लिए कोई फीस नहीं लगती। यह आमतौर पर फ्री होता है। किसी अनजान एजेंट को पैसे ना देंख् खुद से ही पीएफ चेक करने का प्रयास करें। 

9. नौकरी बदलने पर पीएफ के पैसे का क्या होगा? 


नौकरी बदलने पर आपका पीएफ का पैसा आपके दूसरी कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगा। यानी कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर में ही पैसा रहेगा और वह सारा पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। 

10. पीएफ का पूरा पैसा कब निकाल सकते हैं? 


पीएफ का पैसा निकालने के लिए कुछ नियम और शर्तें होती है। पीएफ का पूरा पैसा निकालने के लिए अब 1 साल तक का इंतजार करना होता है। 

PF Balance Check 2026 निष्कर्ष 

आपने इस लेख में पीएफ बैलेंस की जानकारी के बारे में सब कुछ जाना है। आप किन तरीकों से पीएफ के पैसे की जानकारी ले सकते हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से इसका डाटा प्राप्त कर सकते हैं। आपके फोन में इंटरनेट है तो आप उमंग एप या आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। वहीं, इंटरनेट के बिना एसएमएस या मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से आप पीएफ बैलेंस की सीमित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप hrbreakingnews.com पर नियमित विजिट करें।