PNB FD Scheme : पंजाब नेशनल बैंक की एफडी स्कीम में मिलेगा बंपर रिटर्न, एक लाख जमा करने पर मिलेगा इतना ब्याज
PNB FD Scheme : अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद विकल्प है। खासकर जब देश का बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा हो। पीएनबी की एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करने पर अच्छा और निश्चित रिटर्न मिल सकता है...ऐसे में आप भी न करें देरी-
HR Breaking News, Digital Desk- (Bank FD) अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय रिटर्न चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिनी जाती है। खासकर तब, जब देश के बड़े सरकारी बैंक बेहतर ब्याज दरें ऑफर कर रहे हों। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) फिलहाल अपनी एफडी स्कीम पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है, जिसमें निवेशकों को लाखों रुपये पर निश्चित और अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
एफडी पर 7.20% तक ब्याज दर-
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपनी एफडी स्कीम्स पर 3.00% से लेकर 7.20% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट खुलवा (fd account open) सकते हैं।
बैंक की 390 दिनों की स्पेशल एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। इसमें सामान्य नागरिकों को 6.40%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% तक का रिटर्न मिल रहा है। वहीं, 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.10%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.60% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज दिया जा रहा है।
1 लाख रुपये पर कितना मिलेगा रिटर्न-
अगर कोई सामान्य नागरिक पंजाब नेशनल बैंक (punjab national bank fd rate) में 5 साल के लिए 1,00,000 रुपये की एफडी कराता है, तो मैच्योरिटी (maturity) पर उसे करीब 1,37,364 रुपये मिलेंगे। यानी इस अवधि में निवेश पर 37,364 रुपये का तय और सुरक्षित ब्याज प्राप्त होगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह रिटर्न और बेहतर है। 1 लाख रुपये जमा करने पर उन्हें 5 साल में कुल 1,40,784 रुपये मिलेंगे, जिसमें 40,784 रुपये ब्याज शामिल होगा।
सबसे ज्यादा फायदा अति वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) को मिलेगा। 1 लाख रुपये की 5 साल की एफडी पर मैच्योरिटी राशि 1,42,875 रुपये होगी। यानी 42,875 रुपये का फिक्स और सुनिश्चित ब्याज।
सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न का भरोसेमंद विकल्प-
एफडी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो शेयर बाजार (share market) के उतार-चढ़ाव से बचकर सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं। चूंकि पंजाब नेशनल बैंक एक सरकारी बैंक है, इसलिए इसमें निवेश को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, निवेश से पहले यह समझना जरूरी है कि ब्याज दरें बदल सकती हैं और टैक्स व टीडीएस के नियम (Tax and TDS rules) भी लागू होते हैं।
