Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस में 2 लाख जमा करने पर मिलेगा 89,990 का बंधा ब्याज, जानें क्या है पूरी स्कीम
Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम मे 2 लाख रुपये जमा करने पर मैच्यॉरिटी पर 2,89,990 रुपये मिलेंगे, जिसमें 89,990 रुपये का फिक्स और बंपर ब्याज शामिल है। आपको बता दें कि देश के किसी भी बैंक में 5 साल की एफडी पर 7.5% तक का ब्याज नहीं मिलता, इसलिए यह स्कीम खास है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Post Office Saving Schemes) भारत का डाक विभाग अपने ग्राहकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ कई बैंकिंग सुविधाएं भी प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस में आप विभिन्न प्रकार के बचत खातों और निवेश योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। कई पोस्ट ऑफिस स्कीमें (post office schemes) तो कुछ बड़े बैंकों की योजनाओं से भी अधिक ब्याज दर देती हैं।
आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम (Post Office TD Scheme) के बारे में बताएंगे, जो बैंक एफडी (bank fd) की तरह होती है। इसमें तय समय के बाद गारंटीड फिक्स ब्याज के साथ पूरी रकम वापस मिलती है। एक खास स्कीम में केवल 2 लाख रुपये जमा करके आप 89,990 रुपये का फिक्स और बंपर ब्याज कमा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में 7.5% तक का आकर्षक ब्याज-
पोस्ट ऑफिस में आप 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए टीडी (टाइम डिपोजिट) खाता खुलवा सकते हैं। यह खाता बिल्कुल बैंक एफडी की तरह होता है, जिसमें मैच्यॉरिटी पर फिक्स ब्याज के साथ पूरी रकम वापस मिलती है।
डाकघर की बचत योजनाओं (post office savings schemes) में निवेश पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि ये सीधे भारत सरकार के नियंत्रण में होती हैं। 1 साल की टीडी पर 6.9%, 2 साल पर 7.0%, 3 साल पर 7.1% और 5 साल की टीडी पर 7.5% तक का ब्याज मिलता है।
2 लाख रुपये की जमा राशि पर कमाएं 89,990 रुपये का निश्चित ब्याज-
अगर आप डाकघर की 5 साल की टीडी स्कीम (5-year TD scheme of the post office) में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,89,990 रुपये मिलेंगे, जिसमें 89,990 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। वर्तमान में देश के किसी भी बैंक में 5 साल की एफडी पर 7.5% ब्याज नहीं मिलता।
पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को समान ब्याज मिलता है। इसके विपरीत, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50% अधिक ब्याज मिलता है। कुछ बैंक 80 साल से अधिक उम्र के ग्राहकों को और भी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।
