home page

property documents : घर खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये 5 डॉक्यूमेंट, वरना हो जाएगी बड़ी मुश्किल

बीते कुछ सालों से घर खरीद में इजाफा देखने को मिला है। लोग होम लोन (Home Loan) आदि की मदद से खुद के घर का सपना साकार कर रहे हैं। अगर आप भी घर या फिर फ्लैट खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। घर खरीदने से पहले हम उससे जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स की जांच जरूर करनी चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। जिंदगी में हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। इसके लिए वो कड़ी मेहनत करते है और कई बार होम लोन (Home Loan) की मदद से घर भी खरीद लेते हैं। घर खरीदते समय उससे जुड़े डॉक्यूमेंट को चेक नहीं करते और बाद में उन्हें परेशानी होती है।

 

 

ऐसे कुछ मामले देखें गए हैं कि जिसमें व्यक्ति ने बिना डॉक्यूमेंट्स चेक किये फ्लैट खरीद लिया और बाद में पता चलता है कि उसे पार्किंग या टेरेस की ऑक्यूपेंसी नहीं मिली है।  इस तरह की परेशानी से बचने के लिए हमें घर खरीदने से पहले कुछ डॉक्यूमेंट्स की अच्छे से जांच करनी चाहिए।

टाइटल डीड


प्रॉपर्टी खरीदने के लिए टाइटल डीड (Title Deed) एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट है। घर खरीदने से पहले इस वेरीफाई जरूर करना चाहिए। यह दस्तावेज बताता है कि प्रॉपर्टी पर मालिक की कितनी जिम्मेदारी और अधिकार है। अगर टाइटल डीड सही होता है तो फिर स्वामित्व हस्तांतरण, विभाजन, रूपांतरण, म्यूटेशन आदि के संबंध में कोई परेशानी नहीं आती है।

टाइटल डीड यह भी बताता है कि जो प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं वह कानून रूप से खरीदी गई है या नहीं। अगर आपको टाइटल डीड को समझने में परेशानी आ रही है तो आप किसी वकील से भी मदद ले सकते हैं।


देनदारी सर्टिफिकेट


प्रॉपर्टी पर नगर निगम द्वारा टैक्स लगया जाता है। ऐसे में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले आपको देनदारी सर्टिफिकेट (Liability Certificate) जरूर चेक करना चाहिए। इसमें आपको यह चेक करना चाहिए कि देनदारी टैक्स का भुगतान हुआ है या नहीं। अगर आपको सर्टिफिकेट में शो होता है कि देनदारी बची है तो आपको प्रॉपर्टी नहीं खरीदनी चाहिए।