Property Documents : प्रोपर्टी खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये 7 डॉक्यूमेंट, वरना नहीं मिलेगा मालिकाना हक
property buying tips : आप भी कहीं प्रोपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इससे जुड़े 7 जरूरी डॉक्यूमेंट (property papers) जरूर चेक कर लें। इनकी अनदेखी करना आपको भारी पड़ सकता है। इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट अधूरा है तो आप ठगे तो जाएंगे ही, साथ ही प्रोपर्टी (propery fraud) पर आपको मालिकाना हक भी नहीं मिलेगा।

HR Breaking News - (Property knowledge)। प्रोपर्टी की खरीददारी सावधान व सतर्क होकर करनी चाहिए। जरा सी चूक आपकी जीवनभर की कमाई को डुबो सकती है। जब भी कोई प्रोपर्टी (property purchasing tips) लें तो प्रोपर्टी से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों (property documents) को अवश्य चेक कर लेना चाहिए। इन 7 अहम दस्तावेजों को जब चेक करेंगे तो आपको उस प्रोपर्टी (property news) व उसके मालिक के बारे में तमाम बातें क्लियर हो जाएंगी। इनकी जांच कर लेंगे तो आपसे धोखाधड़ी भी नहीं होगी।
1. सेल डीड चेक करना न भूलें -
प्रोपर्टी लेने से पहले सेल डीड यानी बैनामा (sale deed) जरूर चेक कर लेना चाहिए। असली बैनामा ही किसी को उस संपत्ति पर मालिकाना हक प्रदान करता है। इसमें प्रोपर्टी (property papers) से जुड़ी तमाम डिटेल दर्ज होती है। सब-रजिस्ट्रार के ऑफिस में प्रॉपर्टी रजिस्टर (property registry) कराने के दौरान इसे चेक जरूर कर लें।
2. ऑक्यूपॅन्सि सर्टिफिकेट -
ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (Occupancy Certificate) बताता है कि प्रोपर्टी पर किसका कब्जा है। जो आपको प्रोपर्टी बेच (property selling tips) रहा हो, उसका इसमें नाम होना चाहिए। अगर बिल्डर से प्रोपर्टी ले रहे हैं तो ऑक्यूपॅन्सि सर्टिफिकेट बिल्डर से लेना न भूलें। अगर बिल्डर यह नहीं देता है तो आप उस पर कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार रखते हैं।
3. पजेशन लेटर -
बिना पजेशन लेटर (possession letter) के प्रॉपर्टी पर कब्जा (property possession rules) नहीं मिलेगा। यह दस्तावेज प्रॉपर्टी पर कब्जे की तारीख सहित अन्य डिटेल से जुड़ा होता है। होम लोन (home loan) के लिए इस दस्तावेज की असली कॉपी बैंक में देनी होती है, इसलिए इस डॉक्यूमेंट को जरूर चेक कर लें।
4. प्रोपर्टी मोर्गेज पेपर्स-
आजकल बहुत से लोग प्रोपर्टी पर लोन (loan on property) लेकर अपनी आर्थिक जरूरतों को भी पूरा करते हैं। इसलिए पहले ही ये चेक कर लें कि जो प्रोपर्टी आप खरीद रहे हैं, उस पर लोन तो बकाया नहीं है। इसलिए प्रोपर्टी मोर्गेज पेपर (property mortgage papers) जरूर चेक कर लें। प्रोपर्टी पर कोई विवाद भी नहीं होना चाहिए यानी विवादास्पद प्रोपर्टी न खरीदें।
5. प्रोपर्टी का म्यूटेशन -
म्यूटेशन को दाखिल खारिज (mutation of property) भी कहा जाता है। पंचायती प्रोपर्टी में तो यह लेना बहुत ही जरूरी होता है। इससे प्रोपर्टी या जमीन के पहले वाले मालिक का पता चलता है। जमीन का दाखिल खारिज व नामांतरण यानी म्यूटेशन करवाने से ही मालिकाना हक (property ownership rights) मिल पाता है।
6. एनओसी और प्रोपर्टी टैक्स की रसीदें -
बिल्डर को अपने प्रोजेक्ट की प्रोपर्टी (property rights) के लिए कई तरह की एनओसी की जरूरत होती है। आप इनकी कॉपी की मांग कर सकते हैं व अपनी किसी फाइल में इस रिकॉर्ड को रख सकते हैं। इसके अलावा किसी सरकारी महकमे को प्रोपर्टी पर कोई आपत्ति तो नहीं है, इसके लिए भी एनओसी (property NOC) की जरूरत होगी। इसके अलावा प्रोपर्टी टैक्स (property tax rules) की रसीदें भी चेक कर लें। यह बकाया नहीं होना चाहिए।
7. अलॉटमेंट लेटर-
बैंक से होम लोन (home loan on property) लेकर घर खरीद रहे हैं तो प्रोपर्टी के अलॉटमेंट लेटर की सबसे पहले जरूरत होगी। इसे आप संबंधित बिल्डर या हाउसिंग अथॉरिटी से ले सकते हैं। इस डॉक्यूमेंट (property documents) में प्रॉपर्टी की तमाम डिटेल व रकम आदि की जानकारी आपको मिल जाएगी।