Delhi NCR के इस शहर में प्रॉपर्टी की कीमतों में तगड़ा इजाफा, दाम सुनकर ही आएगा पसीना
HR Breaking News : (property prices in delhi) देश की राजधानी के पास हर कोई रहना चाहता है, क्योंकि देश की राजधानी हो या आसपास का क्षेत्र लोगों को बाकी जगह से ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। वहीं राजधानी में भी जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से आसपास के इलाकों पर डेवलपर का जोर है। लगातार नए-नए प्रोजेक्ट आ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर (delhi property prices) को डेवलप किया जा रहा है।
लोगों की जेब पर पड़ेगा अपने घर का सपना भारी
मकान बनाने का हर किसी का सपना होता है। दिल्ली एनसीआर में अब प्रॉपर्टी के दाम (Property rates in Delhi NCR) बढ़ने से लोगों की जेब पर अपने घर का सपना भारी पड़ने वाला है। यहां के लिए नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। इससे जमीन खरीदना पहले से बहुत महंगा हो गया है। कई इलाकों में तो रेट 50% तक ज्यादा बढ़ गए है।
कुछ लोकेशंस पर तो बहुत ज्यादा बढ़े दाम
एनसीआर के कुछ लोकेशंस पर तो प्रॉपर्टी के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और बेहतरीन सुविधाएं लोगों को इस और आकर्षित कर रही हैं। कृषि भूमि के दाम 30 से 35% तक बढ़ गए हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स (Property Dealers) का कहना है कि दाम आगे और भी बढ़ सकते हैं।
फरीदाबाद में बढ़ाए सर्किल रेट
फरीदाबाद में सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। नहर पार के इलाकों में (circle rate of residential plot) आवासीय प्लॉट का सर्किल रेट ₹40000 गज से बढ़कर ₹50200 गज हो गया है। मतलब की 20% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि व्यावसायिक प्लॉट की बात करें तो 75000 गज से बढ़कर 86250 गज दाम हो गए हैं।
सेक्टर 97 और 98 में रेट 33000 प्रति गज से बढ़कर 37950 गज पहुंच गए हैं। इसी प्रकार अपार्टमेंट हाउसिंग में कॉर्पोरेट एरिया की कीमत (corporate area price) 5000 प्रति स्क्वायर फीट से 5400 पर पहुंच गई है। जबकि बालकनी का रेट 1200 से बढ़कर ₹1500 स्क्वायर फिट हो गया है। इसी प्रकार रेजिडेंशियल फ्लैट की कीमत 10% बढ़कर ₹5500 स्क्वायर फिट हो गई है।
इन इलाकों में भी बढ़े दाम
फरीदाबाद में नगर निगम (Municipal council) के क्षेत्र में भी दाम बढ़ गए हैं। पहले जहां पर ₹25000 गज का दाम था, वहां 27500 गज के दाम हो गए हैं। गांधी कॉलोनी, गोपी कॉलोनी में भी 10 से 20% तक की बढ़ोतरी हुई है। गोपी कॉलोनी में ₹20000 गज से सीधे ₹24000 गज दाम हो गए हैं। जबकि नहर पार के क्षेत्र में बड़े प्लॉट और कमर्शियल जमीन काफी महंगी हो गई है। यहां कमर्शियल जमीन के रेट 14500 से सीधे 15950 रुपए प्रति गज पर पहुंच चले गए हैं। बड़े प्लॉट की बात करें तो 18000 से बढ़कर 19800 करके हो गए हैं।
इन इलाकों में बढ़ोतरी ने चौंकाया
कुछ इलाकों में तो बढ़ोतरी ( Delhi NCR Property Prices) ने चौंका दिया है। सेक्टर 31 की बात करें तो 1000 यार्ड के रेजिडेंशियल प्लॉट की कीमत 26400 से बढ़कर 39600 पर चली गई है। बढ़ोतरी सीधी 50% की हुई है। यहां पर व्यावसायिक जमीन भी कम नहीं है। व्यवसाय की जमीन की कीमत 26400 से बढ़कर 34320 स्क्वायर यार्ड हो गई है।
