दाल और तेल की कीमतों में बंपर तेजी, चेक करें ताजा रेट लिस्ट
HR Breaking News (Daal Rate) : बांका की मंडी (Banka's market) में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। शनिवार को गेहूं और चावल सहित प्रमुख अनाजों के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, जबकि दालों और खाद्य तेल की कीमतों में तेजी रही। सब्जियों (latest daal rate) में भी प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च के दाम बढ़ने से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं आलू की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। व्यापारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के साथ शादी-विवाह के आयोजनों के कारण बाजार में मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में खाद्य वस्तुओं की कीमतें और बढ़ सकती हैं।
किराया बढ़ने से महंगे हुए खाद्य पदार्थ (Daal Rate latest)
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, बांका में अनाज और किराना के ज्यादातर सामान पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की थोक मंडियों से पहुंचते हैं। लंबी दूरी से माल मंगाने और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ गया है। इसका असर थोक कारोबार से लेकर खुदरा बाजार तक दिखाई दे रहा है। व्यापारियों का कहना है कि माल की खरीद के साथ ढुलाई पर होने वाला खर्च भी बढ़ने से दुकानदारों को कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
अरहर दाल 15,500 रुपये क्विंटल तक पहुंची
मंडी में गेहूं का भाव (wheat price) 2,650 से 2,750 रुपये प्रति क्विंटल और मंसूरी चावल 3,250 से 3,400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं अरहर दाल की कीमत बढ़कर 12,500 से 15,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। मूंग दाल 9,650 से 9,750 रुपये और मसूर दाल 6,500 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। खाद्य तेलों (khadya telon)में भी तेजी का रुख है। सरसों तेल का 15 लीटर का टीन 3,000 से 3,150 रुपये में मिल रहा है। पीली सरसों के भाव 7,300 से 7,550 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। सब्जियों में आलू 1,200 से 1,450 रुपये और प्याज 3,200 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
