home page

RBI Clarifies : 100 और 500 रुपये के स्टार सीरीज वाले नोट चलेंगे या नहीं, RBI ने दी सफाई

RBI latest update : आपने कभी गौर किया होगा कि 100 और 500 के नोटों (RBI Update on 500 rupee) के नंबर पैनल में स्टार का निशान लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर इन नोटों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कई लोगों का कहना है कि ये नोट (fake note news) कोई ले ही नहीं रहा है तो कई इन स्टार लगे नोटों के असली या नकली होने की कंफ्यूजन में हैं। इसे लेकर आरबीआई (RBI latest news) ने अब सफाई दी है। खबर में जानिये ऐसे नोटों को लेकर क्या कहना है आरबीआई का।

 | 
RBI Clarifies : 100 और 500 रुपये के स्टार सीरीज वाले नोट चलेंगे या नहीं, RBI ने दी सफाई

HR Breaking News - (indian currency)। भारतीय मुद्रा में कई तरह के नोट चलन में हैं। इनमें से 500 और 100 के नोट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। इन नोटों पर छपा स्टार का निशान (Star symbol on notes) लोगों को कंफ्यूज कर रहा है। ऐसे नोटों को कई लोग मार्केट में चलने से नकार रहे हैं तो कई इन नोटों को सही बता रहे हैं। अब आरबीआई ने इस पर सफाई देते हुए बताया है कि ये नोट चलेंगे या नहीं। आरबीआई के अपडेट (RBI update on stared notes) जारी करने के बाद लोगों को इस पर स्थिति क्लियर हो सकी है।

यह कहना है आरबीआई का-


आपकी जेब में 100 और 500 के किसी नोट पर नंबर पैनल में स्टार का निशान (है तो कंफ्यूज मत हों। आरबीआई के अनुसार ये स्टार सिम्बल वाले बैंक नोट (bank notes update) पूरी तरह से वैध हैं। इन्हें मार्केट में लेने से कोई मना नहीं कर सकता है। आरबीआई का कहना है कि  स्टार सिम्बल वाला बैंक नोट बगैर स्टार सिम्बल वाले नोट (star symbol notes) की तरह ही वैध व मान्य है। 

क्यों लगाया गया है स्टार का निशान -


आरबीआई ने इन नोटों पर स्टार (star notes fake or original) लगाने का कारण भी बताया है। आरबीआई के अनुसार 100 और 500 के नोटों (100 and 500 rupees update) के नंबर पैनल में अंग्रेजी अक्षरों व सीरियल नंबर के बीच में स्टार का निशान छापा गया है। इसका मतलब है कि यह नोट प्रिंटिंग के दौरान खराब होने या गल जाने आदि के कारण फिर से छापा गया है और पूरी तरह से वैध है। 

नोटों की वैधता पर उठ रहे थे सवाल-


आरबीआई ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट ऐसी सामने आई हैं, जिनमें स्टार सिम्बल वाले बैंक नोटों की वैधता को नकारा जा रहा है। इसलिए आरबीआई (RBI update on stared notes) को स्पष्टीकरण देना पड़ा है कि ये नोट पूरी तरह से वैध हैं। आरबीआई के अनुसार 100 और 500 के नोटों के नंबर पैनल में स्टार का निशान दिया गया है।

खराब हो चुके नोटों के बदले इन्हें फिर से छापा जाता है, इसलिए स्टार सिम्बल लगाया जाता है। इन नोटों की छपाई (note printing process) भी अलग से गड्‌डी के रूप में यानी 100 पीस में सीरियल नंबर के साथ की जाती है

पूरी तरह से मान्य व वैध हैं ये नोट-


आरबीआई ने इस बारे में FAQ भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि साल 2006 तक जितने भी नोट छापे गए वे सीरियल नंबर के अनुसार ही छापे गए हैं। ये सभी नोट अंग्रेजी अक्षरों व अंकों की संख्या सहित हैं।

100 नोटों की गड्‌डी के रूप में इन नोटों (stared notes) की छपाई की जाती रही है। 2006 के बाद खराब हो चुके नोटों की फिर से छपाई के लिए स्टार लगाने की व्यवस्था को शुरू किया गया। स्टार वाले नोट अन्य नोटों की तरह ही वैध व असली (asali note ki pahchan) हैं, ये कानूनी तौर पर भी मान्य हैं।

News Hub