2 हजार के नोट के बाद अब 10 रुपये के सिक्के को लेकर RBI ने जारी किया अलर्ट
RBI - हाल ही में दो हजार रुपये के नोट के बाद अब दस रुपये के सिक्के को लेकर आरबीआई ने अलर्ट जारी किया है। 10 रुपए के सिक्के को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। दरअसल कुछ लोगाें का मानना हैं कि दस रुपए के सिक्के में छपी 10 लाइन वाला सिक्का ही असली हैं.... ऐसे मे आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है-

HR Breaking News, Digital Desk- (10 Rupees Coin) 10 रुपए के सिक्के को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) इस मुद्दे पर समय-समय पर जागरूकता फैलाते रहते हैं, फिर भी कई दुकानदार इस सिक्के को स्वीकारने से मना कर देते हैं। (RBI Updates)
इस भ्रम का कारण यह है कि अब तक 14 विभिन्न डिज़ाइन के 10 रुपए के सिक्के बाजार में आ चुके हैं, और सभी वैध हैं। इस संबंध में लोग अक्सर बहस करते रहते हैं कि आखिर कौन सा सिक्का असली है। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर कौने से सिक्के असली है और नकली-
क्या 10 लाइन वाला सिक्का है असली?
दरअसल कुछ लोगाें का मानना हैं कि दस रुपए के सिक्के में छपी 10 लाइन वाला सिक्का ही असली हैं, जबकि 15 लाइन वाला सिक्का नकली हैं, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने खुद इसका सच बताया हैं।
सभी सिक्के वैलिड हैं-
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी विभिन्न आकार और डिजाइन के 10 रुपए के सिक्के वैध मुद्रा हैं, कानूनी निविदा (legal tender) के रूप मे इनका सभी लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
RBI ने खुद बताया ये सच-
भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) ने सिक्कों के उपयोग को लेकर कई बार भ्रम दूर किया है। आरबीआई की वेबसाइट पर 14 विभिन्न डिजाइन के सिक्कों का विवरण दिया गया है। इसके अलावा, 10 रुपए के सिक्के से संबंधित जानकारी के लिए एक IVRS टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध है। आरबीआई (RBI New Guidelines) का स्पष्ट संदेश है कि सभी प्रकार के सिक्के कानूनी रूप से मान्य हैं और लोगों को इन्हें लेने से मना नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति 10 रुपए के सिक्के को स्वीकार करने से मना करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
टोल फ्री नंबर पर मिलेगी पूरी जानकारी-
प्रचलित सिक्कों की असलियत परखने के लिए रिजर्व बैंक ने टोल फ्री नंबर (toll free number) 14440 जारी किया है। इस पर कॉल करते ही फोन कट जाएगा। फिर इसी नंबर से तुरंत फोन आएगा, जिसमें आईवीआर द्वारा 10 के सिक्कों की पूरी जानकारी दी जाएगी। रिजर्व बैंक (Reserve Bank) का कहना है कि देश में 10 रुपए कीमत के 14 प्रकार के सिक्के प्रचलित हैं। इन्हें स्वीकार करना सभी के लिए बाध्यकारी है। संदेह होने पर टोल फ्री नंबर डायल कर शंका दूर कर सकते हैं।