indian currency : 50 और 200 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट, RBI ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (indian currency)। आपने अन्य नोटों की तरह ही 50 और 200 के नोटों (200 rupees update) को नजदीक से जरूर देखा होगा, लेकिन इन नोटों को लेकर लोग कई खास बातों से अनजान हैं। इन दोनों ही नोटों को लेकर बड़ा अपडेट (RBI latest update) आया है।
आरबीआई ने हाल ही में एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें इन नोटों से जुड़ी कई अहम बातें बताई हैं। पब्लिक के बीच 50 व 200 के नोटों को लेकर हो रही कई तरह की चर्चाओं के चलते आरबीआई ने गाइइलाइन (RBI guidelines) भी जारी की है।
आरबीआई ने की है यह अपील -
आरबीआई की ओर से जारी अलर्ट में लोगों से अपील भी की गई है कि सोशल मीडिया पर भारतीय करेंसी (indian currency) के नोटों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहना चाहिए। इस बारे में आरबीआई तक शिकायतें भी पहुंची हैं।
मार्केट में 50 और 200 के नकली नोट (Currency notes update) होने की सूचनाओं ने भी लोगों को भ्रमित किया हुआ है। आरबीआई ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए असली व नकली नोटों की पहचान (Nakli Note Kaise pehchane) भी बताई है।
50 रुपए का असली नोट ऐसे पहचानें -
50 के नोट (50 rupees update) पर फ्रंट साइड में देवनागरी में नोट की कीमत ५० लिखी होती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India) की गाइडलाइन के अनुसार महात्मा गांधी की फोटो भी इसी तरफ होती है। इसके अलावा सूक्ष्म अक्षरों में ‘INDIA’ और ‘50’ लिखा हुआ देखकर आप इस नोट की पहचान कर सकते हैं।
50 के नोट पर सिक्योरिटी थ्रेड पर ‘भारत’ और RBI अंकित है। 50 के असली और नकली नोट (fake note news) में पहचान करने के लिए इन संकतों पर ध्यान देना जरूरी है। इस नोट (50 ka asali note) के दाईं ओर अशोक स्तंभ, इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क छपा है। यह असली नोट की पहचान कराते हैं।
50 के असली नोट की अन्य खूबियां-
50 रुपए के असली नोट (50 rupees latest news) के पीछे इसका मुद्रण वर्ष छपा होता है। इसके अलावा स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन भी इस नोट पर छपा है। भाषायी पैनल भी इस नोट पर अन्य नोटों की तरह ही अलग से छपा हुआ है।
50 के नोट (50 rupees guidelines) का आकार 66X135 मिलीमीटर होता है। इस नोट के नंबर पैनल में छोटे आकार से शुरू होकर बढ़ते आकार में अल्फान्यूमेरिक होता है।
ऐसे पहचानें 200 का नोट -
200 रुपये के नोट (RBI alert on 200 rupee) का बेस कलर चमकीला पीला है। इसके पृष्ठ भाग पर सांची स्तूप दिया गया है। इस नोट का आकार 66 मिमी x 146 मिमी है। नोट के सुरक्षा धागे, वॉटरमार्क और उभरी हुई छपाई इस 200 के नोट ((200 rupees news) की पहचान करने में मददगार साबित होती है।
200 के नोट (RBI guidelines for 200 rupees) को तिरछा करके देखेंगे तो सिक्योरिटी थ्रेड हरे व नीले रंग में बदलता दिखाई देगा। स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन इस नोट के पीछे छपा हुआ है। नोट किस साल में छापा गया है, यह नोट के नीचे बाईं ओर मुद्रित होता है।
कटे फटे नोट ऐसे बदलवा सकते हैं ग्राहक -
आरबीआई (RBI alert fake notes) के अनुसार बताए संकेतों व पहचान वाले नोट ही असली होते हैं। इन्हें कोई नकली कहकर लेने से मना नहीं कर सकता। कोई नोट कटी फटी अवस्था में है तो बैंक (bank note news) जाकर बदलवाया जा सकता है। नोटों को बदलने के भी नियम हैं। नोट पर जरूरी संकेतों व चिह्नों वाला हिस्सा सुरक्षित होना जरूरी है, तभी नोट को बदला जाता है।
करेंसी संबंधी शिकायत के लिए यहां करें संपर्क-
इंडियन करेंसी (indian currency latest update) से संबंधित कोई शिकायत है तो आरबीआई की वेबसाइट (RBI website) व हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दे सकते हैं। बैंक से जुड़ी कोई समस्या के लिए complaint before the Lokpal के समक्ष अपनी बात रखी जा सकती है।शिकायत दर्ज करने के लिए आप https://cms.rbi.org.in लिंक की मदद ले सकते हैं।