100 रुपये के नोट पर RBI ने जारी की गाइडलाइन, मार्केट में हुए फेल
RBI guidlines for notes : आज के डिजिटल युग में जहां ज्यादातर काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से होने लगे हैं वहीं दूसरी और कैश पेमेंट का अभी भी बड़ा बाजार है। कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको ज्यादातर ऑटो या बसों में पेमेंट के लिए कैश की जरूरत पड़ती है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के नोट खूब चलते हैं। इस कैश लेन देन के बीच बाजार में नकली नोट (duplicate notes) के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे मामले देखने को मिले हैं जब 100 रुपये के नोट फेल हो गए। अब आरबीआई (RBI) ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।
Hr Breaking News (rbi guidelines for currency notes) : बाजार में कैश फ्लो के बीच कई बार ग्राहक चकमा खा जाते हैं और शातिर नकली नोट थमा देते हैं। नकली नोट (bank notes) बाजार में चलने लगता है, कुछ लोग पहचान लेते हैं तो कुछ नोट को ले लेते हैं। लेकिन, एक प्वाइंट पर आकर वो नोट पकड़ा जाता है। कई बार तो बैंक भी नोट पहचानने में चुक कर देता है। इस खबर में हम आपको नोट की पहचान करना बताएंगे।
ये भी जानें : होम लोन को लेकर RBI के नए निर्देश, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत
नकली नोट का एक मामला सामने आया जब बैंक में भी नकली नोट पहुंच गया और बैंक कर्मचारी उसे पकड़ नहीं पाए। आरबीआई (Reserve Bank of India) की जैकेट में उन 100 रुपये के नोट को पकड़ा जा सका। कुल मिलाकर बात ये है कि नोट की असली नकली की पहचान होना बहुत जरूरी है। नहीं तो क्या पता कब हमें कोई नकली नोट थमा दे और फिर वह बाजार में फेल हो जाए।
RBI में पकड़ा गया नकली नोट
नकली नोट को पहचानने में आम आदमी ही धोखा खाए ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसा एक मामला बैंक में सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारी के साथ ही धोखाधड़ी की गई और बैंक में नकली नोट जमा हो गया। इसको भारतीय रिजर्व बैंक की करेंसी चेस्ट में पकड़ा जा सका। इसमें पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।
ये भी जानें : टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 लाख कमाई पर नहीं देना पड़ेगा एक रुपया भी टैक्स
बाजार में आए नकली नोट
नकली नोट का धंधा शातिर लंबे समय से कर रहे हैं। कई बार लोग नकली नोट बनाते पकड़े भी गए हैं। लेकिन नकली नोट (बाजार में फिर भी मिलते हैं। बैंक में नोट गिनने के लिए मशीनें होती हैं, इनमें नकली नोट अलग हो जाते हैं।
इनको कर्मचारी भी जांचते हैं और नकली मिलने पर उनको हटा देते हैं। बाजार में शातिरों ने 100-100 रुपये के नकली नोट उतारे हुए हैं, जिनको लेकर आपको असली नकली नोट की पहचान का जरूर पता होना चाहिए।
RBI जब्त करता है नोट
अगर कोई नकली नोट पकड़े जाते हैं तो आरबीआई उनको जब्त कर लेता है। आरबीआई (reserve bank of india) की ओर से नोटों की पहचान के लिए बहुत सारे तरीके बताएं गए हैं। हम सबको उन तरीकों को जानना जरूरी है।
RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर जारी की ये गाइडलाइन
नोट के अंदर आरबीआई (RBI) की ओर से वाटरमार्क बना होता है। इसमें महात्मा गांधी की छवि होती है। आरबीआई बैंक की ओर से इस वाटरमार्क में हल्की सा छाया का प्रभाव होता है। इसमें इसमें बहुदिशाओं में रेखाएं बनी होती है।
नोट में लगा होता है सुरक्षा धागा
RBI की ओर से जारी किए गए नोटों में सुरक्षा धागा बना होता है। इसमें शिलालेख की तरह लिखा होता है। जैसे 100 का नोट है तो उसमें भारत, 100 और आरबीआई (RBI) कर्म अनुसार लिखा होता है। 500 के नोट में भी यह शिलालेख युक्त सुरक्षा धागा लगा होता है।
लाइट के सामने रखने पर पड़ता है प्रभाव
100 और 500 रुपये के नोटों में सुरक्षा धागे पर लाइट का असर पड़ता है। जब इसके सुरक्षा धागे पर लाइट पड़ती है तो ये सुरक्षा धागा एक रेखा की तरह दिखता है। इसी प्रकार पांच से पचास रुपये तक के नोटों में लगे सुरक्षा धागे पर भारत और आरबीआई लिखा होता है। यह शिलालेख की फॉर्म में होता है। वहीं इस सुरक्षा धोगे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का चित्र बाएं तरफ दखता है। वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहले की सीरिज के नोटों में सिंपल धागा डला होता है। इससे हम असली नोट (identification of genuine notes) की पहचान कर सकते हैं।
आखों के सामने रखने से दिखती है लेटेंट इमेज
नोटों (indian currency notes) में लेटेंट इमेज का भी प्रयोग होता है। यह लेटेंट इमेज नोट (latent image note) को आंखों के सामने होरिजेंटल वे में रखने से दिखाई पड़ती है। यह लेटेंट इमेज संबंधित समुदाय से जुड़ी होती है। नोट पर यह महात्मा गांधी की तस्वीर के दाईं तरफ वर्टिकल बैंड के अंकों बनी होती है।
सूक्ष्म अक्षरों से भी करें नोट की पहचान
यह खासियत वर्टिकल बैंड और महात्मा गांधी की फोटो के मध्य दिखाई देती है। इस तस्वीर में पांच और दस रुपये के नोटों में आरबीआई (RBI) लिखा होता है। बीस और उससे बड़े नोटों में भी सुक्ष्यम अक्षरों में नोट के अंक लिखे होते हैं।
ये भी जानें : होम लोन को लेकर RBI के नए निर्देश, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत
नोट के अंदर पहचानने के लिए कई तरीके होते हैं। महात्मा गांधी के फोटो पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मोहर, गारंटी और आरबीआई (RBI) का वादा लिखा होता है। नोट के बाईं तरफ अशोक स्तंभ बना होता है। यहां आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) के साइन होते हैं। नोट मेंइंटैग्लियो प्रिंट में छपती है। यह उभरी हुई होती है। इसको छू करके महसूस कर सकते हैं।
इन चिन्हों से भी पहचाने असली करंसी नोट
अलग अलग नोटों में चिन्हों की भी पहचान होती है। 10 के नोट के अलावा अन्य नोटों पर वाटरमार्क विंडो के बाईं तरफ इंटैग्लियों में चिन्ह (Marks on notes) को खास तरीके से प्रिंट किया होता है। यह अलग अलग आकार की होती है।
इसमें 100 रुपये के नोट पर पर त्रिकोण का आकार की प्रिंट होता है। दृष्टिबाधित लोगों को यह चिन्ह नोट पहचानने में मदद करते हैं। वहीं नोटों के नंबर पैनल फ्लोरोसेंट स्याही से छपते हैं। नोटों के अंदर ऑप्टिकल फाइबर का भी प्रयोग होता है।