rbi report : RBI के पास कुल कितना पैसा और कितना सोना, सामने आई रिपोर्ट
rbi report : आरबीआई ने हाल ही में सोना खरीदा है। देश के केंद्रीय बैंक के पास सोना होना देश की आर्थिक मजबूती को दिखाता है। सोने के दाम इन दिनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच सोने के दामों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। आरबीआई के पास कितना सोना है कि रुपया है इसको लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है।
HR Breaking News (rbi report) भारतीय रिजर्व बैंक देश में नोटों की छपाई का काम करता है। देश में कितने नोट छपेंगे, यह देश में आर्थिक स्थिति पर भी निर्भर करता है। इसमें सोने का भी अहम रोल होता है।
नोट छापने वाले RBI के पास कितना पैसा है, यह बात हर कोई जानना चाहता है। आइए जातने हैं आरबीआई के पास कितना सोना है और कितने रुपये हैं।
आरबीआई ने दिया सरकार को बढ़ा तोहफा
भारतीय रिजर्व बैंक (rbi report) की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्र सरकार को 2.69 लाख करोड़ का सरप्लस ट्रांसफर किया गया है। यह पिछले साल के ट्रांसफर से 2.1 लाख करोड़ से करीब 27% ज्यादा है।
वहीं, आरबीआई ने 44,861.7 करोड़ Contingency Fund में भी डाला है। यह आरबीआई ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए फंड तैयार किया है। अगर आरबीआई ऐसा नहीं करता तो यह ट्रांसफर 3.13 लाख करोड़ रुपये हो सकता था।
सोने में बढ़ाया निवेश
भारतीय रिजर्व बैंक (rbi report) की ओर से अपनी इनकम को समझदारी से बढ़ाया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने गोल्ड में निवेश बढ़ाया है।
इससे सोने के रिजर्व मजबूत हुए हैं। आरबीआई की समझदारी से सरकार को भी अच्छा-खासा कैश मिला है। इससे फिस्कल डेफिसिट में थोड़ी राहत मिली है।
आरबीआई ने खरीदा सोना
भारतीय रिजर्व बैंक (rbi report) ने 2024-25 में 57.5 टन नया सोना खरीदा है। अब देश के केंद्रीय बैंक के पास कुल सोने का स्टॉक 879.58 टन हो गया है। जबकि देश के पास इससे पहले साल 822.10 टन का स्टॉक था। देश में केंद्रीय बैंक के पास सोने की होल्डिंग करीब 7% बढ़ी है।
कितनी है आरबीआई की आमदनी
देश के सबसे बड़े बैंक केंद्रीय रिजर्व बैंक के पास कितने रुपये हैं ये हर कोई जानना चाहता है। जो बैंक सभी बैंकों को पैसा देता है उस, बैंक के पास कितना रुपया है। आरबीआई (rbi report) की बैलेंस शीट के अुनसार कारोबारी साल 2024-25 में उसकी कुल आमदनी 8.2% बढ़ गई है।
अब आरबीआई के पास 76.25 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं। बैलेंस सीट के अनुसार कुल साइज में 8.2% की बढ़त हुई है। वहीं, आमदनी 22.8% अधिक बढ़ी है। जबकि खर्च सिर्फ 7.76% बढ़ा है।
सोने के एसेट्स में तगड़ी बढ़ती
भारतीय रिजर्व बैंक (rbi report) की ओर से सोने की होल्डिंग्स में 52.09% की उछाल आया है। यह दिखाता है। गोल्ड को रिजर्व एसेट के तौर पर और भी अहमियत दी जा रही है। घरेलू निवेश में 14% की ग्रोथ आ गई है। वहीं, विदेशी निवेश में 1.7% की बढ़त आई है।
