home page

Salary Hike : कर्मचारियों को मिलेगा नए वेतन मान का लाभ, सैलरी में 10 हजार की होगी बढ़ोतरी

Salary Hike : अगर आप कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल सरकार की ओर से आए एक अपडेट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि कर्मचारियों को जल्द ही नए वेतन मान का लाभ मिलेगा...

 | 
Salary Hike : कर्मचारियों को मिलेगा नए वेतन मान का लाभ, सैलरी में 10 हजार की होगी बढ़ोतरी

HR Breaking News, Digital Desk- Employees New Pay Scale : प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसका लाभ हजारों कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सरकार सभी वर्गों को लुभाने की तैयारी में जुटी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 48000 से अधिक स्थाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दे सकते है। इसके लिए प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी दी जा सकती है। इससे पहले 2016 में कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ दिया गया था।

प्रस्ताव तैयार-
इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया हैं। प्रस्ताव के मुताबिक अकुशल स्थाई श्रमिक चतुर्थ श्रेणी के वेतनमान के तहत उन्हें ₹21840 का लाभ दिया। राज्य के सातवें वेतन आयोग के तहत उनके वेतन बढ़ कर ₹30192 हो सकते हैं।


अर्ध कुशल अस्थाई कर्मचारी तृतीय श्रेणी को फ़िलहाल ₹23400 वेतन के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे हैं जबकि सातवें वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी बढ़कर ₹32292 हो सकती है।


स्थाई कर्मचारी तृतीय श्रेणी को छठे वेतनमान के रूप में ₹24960 उपलब्ध कराए जा रहे हैं जबकि सातवें वेतनमान को लागू किया जाता है तो उनके वेतन बढ़कर 34445 रूपए हो जाएंगे।

वेतन में 10000 रूपए की वृद्धि-

वहीं नए वेतनमान का लाभ देने के साथ ही उनके वेतन में 10000 रूपए की वृद्धि देखी जाएगी। 48000 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। हालांकि से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। अक्टूबर 2016 में छठे वेतनमान को लागू किया गया था। 6 साल पहले दैनिक वेतन भोगी को स्थाई कर्मी भी बनाया गया है। हालांकि फिलहाल उनके एरियर और नियमितीकरण को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।