home page

Sariya Cement Rate : अभी भी सस्ते में घर बनाने का मौका, इतने दिनों बाद महंगा होगा सरिया और सीमेंट

House Construction material rate : खुद का नया घर बनाने का सपना तो हर किसी का होता है। लेकिन आज बढ़ती महंगाई के दस दौर में ये काम इतना आसान नहीं है। अगर आप सस्ते में मकान बनाने चाहते हैं तो अब आपके लिए सही मौका है। दरअसल, दीवाली के पास सरिया, सीमेंट के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। अगर आप नया मकान बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मौजूदा समय सरिया और सीमेंट की कीमतें कम बनी हुई है। आप पहले की तुलना में कम पैसे खर्च करके अपने सपनों का घर बनावा सकते हैं। कंसट्रक्शन सामग्री जैसे लोहे की छड़ और सीमेंट की कीमतें  (Cement price) गिरावट आई हैं। आइए जानते हैं क्या चल रहा है इन सामग्रियों का दाम।

जानिये सरिया सीमेंट के रेट -

 

इस समय निर्माण के लिए जरूरी सीमेंट और लोहे की छड़ों की कीमतें (Sariya Cement Rate) सबसे कम स्तर पर हैं। नतीजतन, घर बनाने की कुल लागत में काफी कमी आई है। इस समय सीमेंट की कीमत 340 रुपये प्रति बैग है, जिसमें प्रत्येक बैग में 50 किलो सीमेंट होता है। इसका मतलब है कि इसकी कीमत 10 रुपये प्रति किलो से भी कम है। इसी तरह, लोहे की छड़ों की कीमत (Sariya ka latest rate) 5500 रुपये प्रति टन (1000 किलो) है। इसके अलावा, ईंटों और अन्य निर्माण सामग्री की कीमतें भी कम हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सीमेंट और लोहे की छड़ों की कीमतें कंपनी और गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

दिवाली के बाद महंगा हो जाएगा नया घर बनाना - 


इन दिनों निर्माण सामग्री काफी सस्ती हो गई है। बरसात के मौसम में निर्माण कार्य अक्सर धीमा हो जाता है। इससे आवास परियोजनाएं अधिक किफायती हो जाती हैं। घर बनाने का यह सही समय है। ज्यादा इंतजार न करें – ये कम कीमतें लंबे समय तक नहीं रहेंगी और दिवाली के बाद बढ़ने की उम्मीद है। सीमेंट और स्टील (Cement and Steel Price) बार अभी बहुत सस्ते हैं। पर सिविल इंजीनियरों का मानना है कि बरसात का मौसम खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ने की संभावना है।