hrbreakingnews.com

SBI ने कर दी मौज, छोटा बिजनेस करने के लिए दे रहा 10 से 25 लाख का लोन, 5 साल में करनी होगी रिपेमेंट

SBI - अगर आप भी अपना कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके फायदे की है. दरअसल आपको बता दें कि एसबीआई बैंक छोटा बिजनेस करने के लिए दस से 25 लाख रुपये तक का लोन दे रहा है... पांच साल में करनी होगी रिपेमेंट-
 
SBI ने कर दी मौज, छोटा बिजनेस करने के लिए दे रहा 10 से 25 लाख का लोन, 5 साल में करनी होगी रिपेमेंट

HR Breaking News, Digital Desk- (SBI Scheme) यदि आप अपने बिजनेस को बड़े पैमाने पर विकसित करना चाहते हैं, तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपकी मदद कर सकता है. SBI ने विशेष स्कीम पेश की है जो आपको वित्तीय सहायता और संसाधनों के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाने में सहायता प्रदान करेगी.

 वहीं अगर आप छोटे स्तर से अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपको उसके लिए फंडिंग (funding) की जरूरत पड़ जाए तो ऐसी स्थिति में एसबीआई (State Bank of India) मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और थोक/खुदरा व्यापार में लगे छोटे कारोबारियों को उनकी जरूरतों के लिए सिम्पलीफाइड स्मॉल बिजनेस लोन (Simplified Small Business Loan) देता है. जिससे वह अपना बिजनेस छोटे स्तर से आसानी से शुरू कर सके या फिर अपने बिजनेस को बड़ा कर सके.

जानें लोन, रिपेमेंट की डिटेल-

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Simplified Small Business Loan स्कीम के तहत व्यवसाय के लिए 10 लाख से 25 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. यह लोन आसान शर्तों पर उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए 40 प्रतिशत कोलेटरल सिक्युरिटी आवश्यक है. इस स्कीम का उद्देश्य छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें.

इस लोन के रिपेमेंट के लिए 5 साल तक का समय दिया जाता है. यह लोन 10 प्रतिशत के मार्जिन संबंधी जरूरत (As Stock and Receivables) और 40% की न्यूनतम कोलैटरल के साथ ड्रॉपलाइन ओवरड्राफ्ट सुविधा के रूप में ऑफर किया जाता है.

एसबीआई ने लोन आवेदन के लिए कुछ शर्तें तय की हैं. आवेदक को कम से कम 3 साल से बिजनेस चलाना होगा. यदि व्यवसाय किराये की जगह पर है, तो रेंट एग्रीमेंट (rent aggrement) की आवश्यकता है. इसके अतिरिक्त, आवेदक के पास कम से कम दो साल से एक करंट अकाउंट (current account) भी होना चाहिए, जिससे वित्तीय स्थिरता साबित हो सके.

लोन के लिए देनी होगी 7500 रुपये प्रोसेसिंग फीस-

आपको बता दें कि एसबीआई ने अपने SSBL को एक्टर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेडिंग रेट (EBLR) से लिंक्ड कर दिया है. यह कॉम्पिटेटिव प्राइसिंग पर उपलब्ध होंगे. स्माल बिजनेस (small business) के लोन की ब्याज दरें लोन अमाउंट पर भी निर्भर करती हैं. एसबीआई का EBLR 8.05%+CRP+BSP है. सिम्प्लीफाइड स्माल बिजनेस लोन (Simplified Small Business Loan) के लिए 7500 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. इसमें प्रोसेसिंग फीस, ईएम चार्जेज, डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज (Documentation charges), जांच-पड़ताल, कमिटमेंट चार्जेज और रेमिटेंस चार्जेज भी शामिल रहते हैं.