home page

Silver Price : चांदी ने की तेजी से रिकवरी, निवेशकों के खिले चेहरे, इतने हुए दाम

Silver Price : चांदी की कीमतों में आज लगातार गिरावट देखी जा रही थी। परंतु, अब रात के समय चांदी फिर से अपने पुराने रूप में दिख रही है। चांदी की कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है। चांदी के दाम एक बार फिर से पॉजिटिव में आ गए हैं। वहीं, सोना अभी भी फिसड्‌डी बना हुआ है।

 | 
Silver Price : चांदी ने की तेजी से रिकवरी, निवेशकों के खिले चेहरे, इतने हुए दाम

HR Breaking News (Silver Rates Update) चांदी की कीमतों में एकाएक गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया था। परंतु, कुछ ही घंटों में चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) ने रिकवरी करके निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। दिनभर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही थी। अब चांदी के दाम रिकवर होकर काफी ऊपर आ गए हैं। 

 


स्थिर हो रही चांदी की कीमतें
 

चांदी की कीमतों में अब स्थिरता आती दिख रही है। चांदी पिछले काफी दिनों से 2 लाख 40 हजार से 2 लाख 80 हजार के बीच ट्रेड करती दिख रही है। हालांकि यह रेंज काफी ज्यादा है, परंतु फिर भी ऑन एवरेज चांदी (Silver Rates Today) प्रति किलो 2 लाख 60 हजार के आसपास पर अपनी स्पॉट वैल्यू लेती दिख रही है। हालांकि गिरावट या बढ़ौतरी पूर्ण रुप से विदेशी हलचल पर ही निर्भर कर रही है। 

 

क्यों गिरी कीमत
 

चांदी की डिमांड इंटरनेशनल (Silver on International Level) लेवल पर बनी हुई है। परंतु, इरान इजराइल के युद्ध की वजह से ट्रेड प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से मार्केट ज्यादा अनिश्चित्ता में आ गई है। दूसरा कारण यह है कि नए इनवेस्टर्स को 4 लाख 20 हजार के बाद आई गिरावट यानी क्रैश ने मार्केट से दूर कर दिया है। जिससे से अभी चांदी के ग्राहक सीमित है और चांदी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही और थोड़ी सी मुनाफावसूली पर भी कीमत गिर रही है। 

पॉजिटिव में आई चांदी 


चांदी की कीमतों (Comex Silver Price) में आज कमोडिटी एक्सचेंज पर तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी, परंतु अब चांदी ने रिकवरी कर ली है। रात के समय कॉमेक्स पर चांदी 84.895 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। यानी कि  0.584 डॉलर मतलब 0.69% की बढ़ौतरी हुई है। इंटरनेशनल लेवल पर चांदी के दाम कमोडिटी मार्केट में आच चांदी 84.62 डॉलर प्रति औंस पर खुली थी।

वहीं, दिन में बढ़कर चांदी 85.30 डॉलर पर पहुंच गई है। कुछ समय पहले भी चांदी कल के मुकाबले ऊपर ही चल रही है। आज गिरकर चांदी 79.64 डॉलर प्रति 28 ग्राम पर चली गई थी। वहीं, कल चांदी 84.311 डॉलर पर बंद हुई थी। कुल मिलाकर चांदी ने गिरावट को रिकवर कर लिया है।

देश में भी दिखी रिकवरी


चांदी की कीमतों (Silver Price Update) में तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अब रिकवरी शुरू हो गई है। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 267272 रुपए प्रति किलो चल रही है। चांदी की कीमतों में 1013 रुपए प्रति किलो यानी 0.38% की गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले ही यह गिरावट तीन हजार से ज्यादा की थी।

यानी की चांदी ने दो हजार से ज्यादा की रिकवरी की है। चांदी का न्यूनतम भाव 260743 रुपए प्रति किलो रहा है, जबकि अधिकतम भाव 267498 दर्ज किया गया है। आज चांदी 2,67,497 पर खुली थी, जिसके बाद अधिकतम भाव केवल ₹1 ज्यादा ही गया है। कल चांदी 268250 पर बंद हुई थी।