home page

Silver Price : अचानक 5.6 प्रतिशत गिरी चांदी, 16 हजार की बड़ी गिरावट, इतने रह गए दाम

Gold Silver Rates :31 दिसंबर को साल के अंतिम दिन भी सोने व चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज 31 दिसंबर को सप्ताह के तीसरे व साल के अंतिम दिन सोने व चांदी के रेट में हुई रिकॉर्ड तेजी के बाद जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं कि आज देश में सोने चांदी के भाव क्या रहे हैं। 
 | 
Silver Price : अचानक 5.6 प्रतिशत गिरी चांदी, 16 हजार की बड़ी गिरावट, इतने रह गए दाम

HR Breaking News (Gold Silver Rates) साल 2025 में सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। पूरे साल में सोने व चांदी की कीमतों ने सबकी निगाहें अपनी ओर टिकाए रखी हैं। इस साल में सोने व चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त देखी गई है। हालांकि आज साल के अंतिम दिन सोने व चांदी की कीमतों में हुई गिरावट ने भी सबको चौंका दिया है। 31 दिसंबर को चांदी की कीमत में 16,000 रुपये प्रतिकिलोग्रा की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ आज सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।

 

 

सोने चांदी में आया बड़ा बदलाव 


31 दिसंबर यानी वर्ष 2025 के अंतिम दिन सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त बदलाव आया है। जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने व चांदी की कीमतों में हो रही बढ़त ने आम लोगों को परेशान कर रखा था, वहीं, आज साल के अंतिम दिन हुई कीमतों में गिरावट ने आम लोगों को कुछ राहत जरूर दी है। घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स (MCX) पर मुनाफावसूली के कारण आज 31 दिसंबर को चांदी के दाम में 16,000 रुपये प्रतिकिलोग्रा से भी ज्यादा तक गिरे हैं। चांदी के साथ-साथ सोने के दाम में भी गिरावट हुई है। 


जानें क्या हैं चांदी के ताजा भाव


आज 31 दिसंबर को चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। ऐसे में आज का दिन चांदी की खरीद करने वालों के लिए बेहद राहत भरा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी आज चांदी की कीमतों में दिन में एक बार 16,000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट हुई थी। ऐसे में इस गिरावट के बाद चांदी के रेट 2,32,228 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। वर्तमान में चांदी के रेट में लगभग 5.6 प्रतिशत की कटौती हुई है। ऐसे में चांदी  2,36,888 रुपये के आसपास कारोबार किया है।  

जानें सोने के ताजा भाव 


चांदी के साथ-साथ सोने के दामों में भी गिरावट (Gold Price Down) देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 782 रुपये सस्ती हुई है। सोने का भाव 135484 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। इन कीमतों की गिरावट के पीछे का कारण उच्च स्तर के निवेशकों के द्वारा मुनाफा निकालना है। सोने की कीमतें गिरने से ग्राहकों को खरीदारी का मौका मिल गया है। कीमतें कम होने के कारण खरीदारी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 


जानें सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण 


विशेषज्ञों की मानें तो कीमतों में गिरावट (Price Down) का कारण अंतरराष्ट्रीय तनाव का थमना है। सोने और चांदी के दामों में आई रिकॉर्ड तेजी का कारण अंतर्राष्ट्रीय तनाव थे, जो अब धीरे-धीरे थम रहे हैं। जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय तनाव घटते रहेंगे, वैसे-वैसे सोने और चांदी के दाम भी गिरते रहेंगे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कारण बाजार में बदलाव देखने को मिल रहा है। बाजार के बदलाव के कारण ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।